scorecardresearch

पहली नौकरी मिली और लॉन्ग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना है? एक्सपर्ट ने सुझाए ये 5 स्कीम

बिजनेस टुडे के एक शो में सिनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Anand Rathi Wealth के Joint CEO फ़िरोज़ अज़ीज़ ने कहा कि लंबे समय के निवेश में सिर्फ सावधानी नहीं, बल्कि उम्र और समय को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने लंबी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी में निवेश की सलाह दी।

Advertisement

पहली नौकरी शुरू करने वाले युवा निवेशकों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल बिजनेस टुडे के एक शो में सिनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Anand Rathi Wealth के Joint CEO फ़िरोज़ अज़ीज़ ने कहा कि लंबे समय के निवेश में सिर्फ सावधानी नहीं, बल्कि उम्र और समय को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने लंबी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी में निवेश की सलाह दी।

advertisement

जोखिम से भागना नहीं, उसे समझना जरूरी

एक्सपर्ट ने जोखिम को संपत्ति बनाने के रास्ते का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सोच-समझकर और संतुलित तरीके से लिया गया जोखिम ही आपको अमीर बनाता है। उनके मुताबिक निवेशक अक्सर Risk (जोखिम) शब्द को जरूरत से ज्यादा नकारात्मक नजरिए से देखते हैं।

युवा निवेशकों के लिए लंबी निवेश अवधि बाजार की अस्थिरता को संभालने में मदद कर सकती है। एक्सपर्ट ने कहा कि ऐसा जोखिम लें जो पांच साल बाद जोखिम न रह जाए।

Debt के बजाय Equity पर जोर

एक्सपर्ट ने शुरुआती निवेशकों के लिए पूरी तरह Debt-oriented ऑप्शन की ओर जाने की सलाह नहीं दी। उन्होंने म्यूचुअल फंड के जरिए अपना पूरा पैसा इक्विटी में रखने की बात कही।

उनके मुताबिक म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने से पैसा अलग-अलग शेयरों में फैल जाता है और प्रोफेशनल मैनेजमेंट का फायदा मिलता है। यानी उनका सुझाव आक्रामक तरीके से अलग-अलग शेयर चुनने के बजाय डायवर्सिफाइड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के जरिए लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा उठाने पर आधारित है।

ये पांच फंड हैं एक्सपर्ट के पसंदीदा

एक्सपर्ट ने पांच फंड के नाम बताए—HDFC Flexi Cap, Canara Robeco Multi-Cap, Invesco Small Cap, Kotak Emerging Equity और SBI Infrastructure। इस बास्केट में Large-Cap, Mid-Cap और Small-Cap हिस्से के साथ Infrastructure पर फोकस करने वाला फंड भी शामिल है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।