Advertisement
पुणे में भारतीय वायुसेना का शानदार एयर शो, आसमान में दिखा लड़ाकू विमानों का दम
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 27, 2026 15:58 IST
महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत और शानदार युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। 'नो योर फोर्सेज' अभियान के तहत लोहेगांव एयर फोर्स स्टेशन पर भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। इस दौरान सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। वहीं, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में वायुसेना की आधुनिक तकनीक और सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस एयर शो के जरिए लोगों को भारतीय वायुसेना की क्षमताओं से रूबरू कराया गया। देखिए इस शानदार एयर शो की रोमांचक तस्वीरें।
