scorecardresearch
Advertisement

नरेंद्र नाम से नफरत हो गई’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय पहलवान से क्यों कही ये बात?

वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को याद करते हुए भारतीय खिलाड़ी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी के खिलाफ उनकी पहली फाइट थी। मुकाबले के पहले और दूसरे राउंड में उन्होंने बढ़त बनाई और फाइट जीत ली। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों को अस्पताल जाकर टांके लगवाने पड़े। बाद में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उनके नाम, उनके कोच नरेंद्र राणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए मजाक में कहा कि उसे नरेंद्र नाम से ही नफरत हो गई है।