scorecardresearch
Advertisement

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कैसे चलती है? जानिए फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी और इसकी खासियत

भारतीय रेलवे ने स्वदेशी तकनीक से विकसित दुनिया की सबसे बड़ी 10-कोच हाइड्रोजन फ्यूल सेल पैसेंजर ट्रेन के साथ रेल परिवहन में एक नया अध्याय शुरू किया है। यह ट्रेन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली बनाकर चलती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और केवल जलवाष्प व गर्मी निकलती है। उन्नत सुरक्षा प्रणाली, ऑटोमैटिक शटडाउन, लीकेज डिटेक्शन और बैटरी बैकअप इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे आधुनिकीकरण, मेक इन इंडिया और नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को मजबूत करने वाली यह तकनीक भारत को स्वच्छ, आधुनिक और भविष्य की रेल तकनीक में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।