scorecardresearch
Advertisement

Himachal Snowfall: लाहौल-स्पीति में अक्टूबर में बर्फबारी! केलांग से सिस्सू तक बिछी सफेद चादर

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में अक्टूबर के महीने में ही सर्दियों जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि दारचा, जिस्पा और सिस्सू भी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं। शिंकुला पास, बारालाचा ला और रोहतांग दर्रे पर भी बर्फबारी जारी है। तापमान में अचानक गिरावट से घाटी में ठंड बढ़ गई है। हालांकि, बर्फबारी के बीच कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। जानिए लाहौल-स्पीति में मौसम का ताजा हाल, किन रास्तों पर आवाजाही प्रभावित है और पर्यटकों के लिए क्या जरूरी सलाह है।