scorecardresearch
Advertisement

दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, आईटीओ की सड़कों पर भरा पानी, जलभराव से लगा लंबा जाम

दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। आईटीओ से सामने आए विजुअल्स में वाहन बारिश के पानी के बीच धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक बढ़ने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। कई लोग पानी भरी सड़कों से बचते हुए दिखाई दिए, जबकि वाहन चालक सावधानी से गाड़ियां चलाते नजर आए। निचले इलाकों में पानी जमा होने से ड्रेनेज सिस्टम की समस्या भी सामने आई। लोगों को पानी भरे रास्तों से बचने और सावधानी से सफर करने की सलाह दी गई है।