scorecardresearch
Advertisement

तेज बारिश ने दिल्ली की रफ्तार रोकी, कनॉट प्लेस की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशान

कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से सामने आए विजुअल्स में भारी बारिश के बीच सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम दिखाई दे रहा है। तेज बारिश की वजह से कई जगह पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। कार, बस, ऑटो और दोपहिया वाहन एक-दूसरे के पीछे रेंगते नजर आए। बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों और इमारतों के बाहर खड़े दिखाई दिए। कई लोग छाता लेकर सड़क पार करते नजर आए। पानी भरने के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस बारिश के बीच गाड़ियों को निकालने और जाम कम करने की कोशिश करती दिखी।