scorecardresearch
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया 2047 का लक्ष्य, भारत की Maritime ताकत पर दिया बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भारत की मैरीटाइम ताकत और शिपबिल्डिंग सेक्टर के भविष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल आत्मनिर्भर भारत बनना नहीं, बल्कि ग्लोबली कॉम्पिटिटिव बनना भी है। भारतीय शिपयार्ड्स को Indian Navy के साथ फ्रेंडली देशों और इंटरनेशनल मार्केट के लिए भी जहाज और मैरीटाइम सर्विसेज उपलब्ध कराने की क्षमता विकसित करनी होगी। राजनाथ सिंह ने क्वालिटी, कॉस्ट, टेक्नोलॉजी, डिलीवरी और रिलायबिलिटी पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में मजबूत नेवी, शिपयार्ड्स, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और स्किल्स की अहम भूमिका बताई।