scorecardresearch

iPhone के बाद एप्पल की नई तैयारी! अक्टूबर में हो सकते हैं कई बड़े लॉन्च

एप्पल के लिए अक्टूबर का महीना काफी व्यस्त रह सकता है। कंपनी एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग मौकों पर नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। नए मैक्स से लेकर आईपैड मिनी और स्मार्ट होम डिवाइसेज तक कई प्रोडक्ट चर्चा में हैं। जानिए एप्पल की अक्टूबर लॉन्च प्लानिंग में क्या-क्या खास हो सकता है।

Advertisement

In Short

  • अक्टूबर में एप्पल के दो अलग-अलग प्रोडक्ट लॉन्च होने की संभावना
  • नए मैक्स के साथ OLED डिस्प्ले वाला आईपैड मिनी भी हो सकता है पेश
  • स्मार्ट होम हब होमपॉड मिनी और एप्पल टीवी 4K पर भी टिकी नजर

एप्पल के लिए अक्टूबर का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी इस महीने एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग समय पर अपने नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। इनमें नए मैक्स, नया आईपैड मिनी और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। हालांकि, एप्पल ने अभी इन सभी प्रोडक्ट्स के लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी नहीं दी है।

advertisement

MacRumors के मुताबिक, एप्पल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी कुछ नए प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले महीने के बीच में कंपनी के नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स आने की उम्मीद है।

13 अक्टूबर के आसपास पहला लॉन्च

एप्पल का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च 13 अक्टूबर के आसपास हो सकता है। इस दौरान कंपनी नया स्मार्ट होम हब, अपडेटेड होमपॉड मिनी और नया एप्पल टीवी 4K पेश कर सकती है। इन प्रोडक्ट्स को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन एप्पल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस लाइनअप की पुष्टि नहीं की है।

इसके बाद कंपनी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में एक और प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। दूसरे लॉन्च में कौन से प्रोडक्ट्स आएंगे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नए मैक्सको इसमें शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

नए MacBook Ultra पर नजर

दूसरे लॉन्च के दौरान लंबे समय से चर्चा में बने MacBook Ultra मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। इनमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इनका डिजाइन पहले के मुकाबले पतला और हल्का हो सकता है।

एप्पल 14-इंच मैकबुक प्रो को भी M6 चिप के साथ पेश कर सकता है। इसके अलावा M6 चिप वाला नया iMac भी संभावित लॉन्च की लिस्ट में शामिल है।

कंपनी ने हाई-एंड मैक स्टूडियो को लेकर भी पुष्टि की है। M5 Ultra चिप और 512GB RAM वाला मैक स्टूडियो अक्टूबर के आखिर में आएगा।

OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया iPad mini

इस महीने नए आईपैड मिनी की भी एंट्री हो सकती है। इसमें OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे को लैंडस्केप ओरिएंटेशन में दिया जा सकता है और स्पीकर सिस्टम को भी नए तरीके से डिजाइन किया जा सकता है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि एप्पल नए आईपैड मिनी को कब पेश करेगा। इसे स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है या फिर नए मैक्स के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे महीने में बाद में भी लॉन्च कर सकती है।

advertisement

23 अक्टूबर को iPhone Duo की बिक्री

एप्पल के लिए अक्टूबर इसलिए भी खास रहने वाला है क्योंकि iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। ऐसे में स्मार्ट होम डिवाइसेज, मैक्स और आईपैड मिनी के संभावित लॉन्च के चलते अगले कुछ हफ्ते एप्पल के लिए काफी व्यस्त रह सकते हैं।