Newsट्रेंडिंगVideoनितिन गडकरी को बड़ी राहत! E20 डीपफेक मामले में कोर्ट ने Meta और X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का दिया आदेश
Advertisement
नितिन गडकरी को बड़ी राहत! E20 डीपफेक मामले में कोर्ट ने Meta और X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का दिया आदेश
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 5, 2026 16:37 IST
बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और E20 एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से जुड़े कथित मानहानिकारक सोशल मीडिया कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है। इसमें AI से तैयार और डीपफेक बताए जा रहे वीडियो व पोस्ट भी शामिल हैं। गडकरी के वकील संदीप एस लड्डा ने बताया कि कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इस कंटेंट को मानहानिकारक माना। कोर्ट ने Meta और X से कंटेंट अपलोड करने वाले लोगों की जानकारी देने को भी कहा है। मुकदमा दायर होने के बाद अपलोड किए गए ऐसे ही कंटेंट को भी तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया है।
