scorecardresearch
Advertisement

UP के 4 शहरों में शुरू भारत टैक्सी, ड्राइवरों को मिलेगा कमाई का सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश के चार शहरों गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत हो गई है। सहकारी मॉडल पर आधारित इस टैक्सी सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी मेहनत और कमाई का सीधा लाभ देना है। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने युवाओं से भारत टैक्सी अपनाने की अपील की। वहीं सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने किसानों के लिए एलडीबी ऋण की ब्याज दर 6 प्रतिशत करने की घोषणा की।