scorecardresearch
Advertisement

Ashwini Vaishnaw: वंदे भारत स्लीपर में क्या है खास? रेल मंत्री ने बताया हर फीचर

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए क्या-क्या खास इंतजाम किए गए हैं? केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन का निरीक्षण करते हुए इसके डिजाइन और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रातभर के सफर को आरामदायक बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा गया है। मिडिल और अपर बर्थ तक पहुंचने के लिए खास सीढ़ियां बनाई गई हैं। ऊपर और नीचे की बर्थ के यात्रियों के लिए अलग-अलग चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। इसके अलावा पैंट्री, स्टोरेज, लोको पायलट के लिए टॉयलेट और ट्रेन स्टाफ के बैठने की अलग व्यवस्था भी की गई है। देखिए वीडियो।