scorecardresearch

अमेरिकी रक्षा मंत्री को हटाने की कोशिश नाकाम! संसद में वोटिंग से बची पीट हेगसेथ की कुर्सी

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कोशिश फिलहाल नाकाम हो गई है। ईरान युद्ध और सैन्य फैसलों को लेकर उठे सवालों के बीच संसद में हुई वोटिंग ने पूरा मामला पलट दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले पर खुशी जताई। जानिए आखिर कैसे बची हेगसेथ की कुर्सी।

Advertisement

In Short

  • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कोशिश नाकाम, 211 के मुकाबले 204 वोट से प्रस्ताव कमेटी में भेजा गया।
  • रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने पेश किया था महाभियोग प्रस्ताव, डेमोक्रेट्स के 11 सांसद वोटिंग में नहीं हुए शामिल।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग की कोशिश को बताया बड़ी नाकामी, हेगसेथ को कहा महान अमेरिकी देशभक्त।

अमेरिका में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। ईरान युद्ध और अमेरिकी सेना के कई ऑपरेशन को लेकर उनके फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसी बीच उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया। लेकिन संसद में हुई वोटिंग के बाद मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा विवाद क्या है और ट्रंप ने इस पर क्या कहा।

advertisement

211 के मुकाबले 204 वोट से बची कुर्सी

मंगलवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग से जुड़े आठ आरोपों पर वोटिंग हुई। रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव को हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया।

इस प्रस्ताव के पक्ष में 211 और विरोध में 204 वोट पड़े। इससे महाभियोग पर सीधी वोटिंग फिलहाल रुक गई। अब यह मामला जनवरी में नई कांग्रेस के सामने आने तक कमेटी में अटका रह सकता है।

अपनी ही पार्टी के सांसद ने उठाई थी मांग

केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि प्रस्ताव को कमेटी में भेजने का मतलब इसे लगभग खत्म करना होगा।

मैसी ने ईरान युद्ध और हेगसेथ की नीतियों से नाराज रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन जुटाने की कोशिश की। हालांकि, उनके अलावा किसी रिपब्लिकन ने प्रस्ताव को कमेटी में भेजने का विरोध नहीं किया।

डेमोक्रेट्स के 11 सांसद वोटिंग से गायब

महाभियोग का समर्थन करने वाले डेमोक्रेट्स के 11 सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इनमें पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी भी थीं।अगर इनमें से आठ सांसद प्रस्ताव को कमेटी भेजने के खिलाफ वोट देते, तो यह कदम रुक सकता था और महाभियोग पर सीधी वोटिंग का रास्ता खुल जाता। पेलोसी के ऑफिस ने उनकी गैरमौजूदगी पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रंप बोले- महाभियोग की कोशिश बुरी तरह फेल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हेगसेथ की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स की महाभियोग की कोशिश बुरी तरह फेल हो गई।ट्रंप ने हेगसेथ को महान अमेरिकी देशभक्त बताया। उन्होंने ईरान और वेनेजुएला में सैन्य सफलता, रिकॉर्ड सैनिक भर्ती और सेना का मनोबल बढ़ाने का श्रेय हेगसेथ को दिया। ट्रंप ने मैसी को भी निशाने पर लिया और पहले हेगसेथ के काम को 'A PLUS, PLUS, PLUS' रेटिंग दी थी।

हेगसेथ ने आरोपों को बताया तमाशा

advertisement

वोटिंग से पहले हेगसेथ ने महाभियोग की कोशिश को तमाशा बताया और अपने काम का बचाव किया।अगर महाभियोग सफल होता, तो वह इस प्रक्रिया का सामना करने वाले पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री बनते। इससे पहले 1876 में तत्कालीन सेक्रेटरी ऑफ वॉर विलियम बेलकनैप के खिलाफ महाभियोग चला था।

हेगसेथ खुद को 'सेक्रेटरी ऑफ वॉर' कहते हैं। उनका कहना है कि पद संभालने से पहले अमेरिकी सेना कमजोर और जरूरत से ज्यादा 'वोक' थी। हालांकि, कांग्रेस की मंजूरी के बिना ट्रंप रक्षा विभाग का आधिकारिक नाम नहीं बदल सकते।