scorecardresearch

Nvidia CEO Jensen Huang का नया वीडियो वायरल! बेटी के सामने Alice Huang को किया किस, जासूसी विवाद में नया मोड़

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताइवान के एक रेस्तरां में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में वह एलिस हुआंग के साथ करीबी पल बिताते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वहां उनकी बेटी भी मौजूद बताई जा रही है। जासूसी विवाद के बीच इस वीडियो ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
मई 2025 में ताइवान के एक रेस्तरां में मैडिसन हुआंग (बाएं) अपने पिता जेनसन हुआंग और उनकी कथित प्रेमिका एलिस हुआंग (दाएं) की तस्वीरें खींचती नजर आईं।
मई 2025 में ताइवान के एक रेस्तरां में मैडिसन हुआंग (बाएं) अपने पिता जेनसन हुआंग और उनकी कथित प्रेमिका एलिस हुआंग (दाएं) की तस्वीरें खींचती नजर आईं।

In Short

  • ताइवान के रेस्तरां का मई 2025 का वीडियो वायरल, एलिस हुआंग को किस करते दिखे जेनसन हुआंग।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी मैडिसन हुआंग भी रेस्तरां में मौजूद थीं और तस्वीरें खींच रही थीं।
  • एलिस के कथित चीनी खुफिया संबंधों को लेकर विवाद, Nvidia ने विदेशी जासूसी की आशंका की जांच शुरू की।

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार ताइवान के एक रेस्तरां का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जेनसन एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी भी वहां मौजूद बताई जा रही है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब जेनसन के निजी रिश्ते और कथित जासूसी मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

advertisement

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया?

ताइवान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो मई 2025 का है। इसमें जेनसन हुआंग पूर्व डेटा सेंटर कंपनी अधिकारी एलिस हुआंग (Alice Huang) के साथ एक रेस्तरां में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में जेनसन एलिस की कमर पर हाथ रखते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनकी बेटी मैडिसन हुआंग (Madison Huang) भी मौजूद थीं और दोनों की तस्वीरें खींच रही थीं।

मैडिसन एनवीडिया में सीनियर डायरेक्टर हैं। बताया गया है कि उनके तत्कालीन मंगेतर निको कैप्रेज भी वहां मौजूद थे।

क्या परिवार को पहले से थी रिश्ते की जानकारी?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या जेनसन के परिवार को एलिस के साथ उनके रिश्ते की जानकारी पहले से थी।

हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर यह साबित नहीं होता कि परिवार को उनके निजी रिश्ते की पूरी जानकारी थी। सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

एलिस हुआंग पर जासूसी का शक क्यों?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग के संबंध चीन की खुफिया एजेंसी से हो सकते हैं। हालांकि, उनके खिलाफ जासूसी का आरोप साबित होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

एलिस सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड (Megaspeed) में अधिकारी रह चुकी हैं।

इस विवाद के बीच चीन तक एडवांस एआई चिप्स पहुंचने और करीब 4.8 अरब डॉलर के कथित ऑर्डर को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में अलीबाबा का नाम सामने आया है, लेकिन इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

जेनसन ने कब स्वीकार किया था रिश्ता?

रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग ने 8 नवंबर को कर्मचारियों को भेजे ईमेल में अपनी पत्नी लोरी हुआंग के अलावा दूसरी महिला के साथ रिश्ता होने की बात स्वीकार की थी।

advertisement

इसके बाद एनवीडिया ने इस बात की जांच शुरू की कि कहीं उसके सीईओ किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना तो नहीं बने थे।

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि उसे जेनसन हुआंग के नेतृत्व पर भरोसा है।

इस बीच सोमवार को कारोबार के शुरुआती 30 मिनट में जेनसन की संपत्ति में करीब 7.4 अरब डॉलर की गिरावट भी दर्ज की गई। हालांकि, इस गिरावट को सीधे निजी विवाद से जोड़ने का प्रमाण नहीं है।