scorecardresearch

GTA 6 खेलने के लिए नहीं खरीदना होगा नया Xbox! 13 साल पुराने कंसोल पर भी चलेगा गेम, जानिए कैसे

GTA 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft की क्लाउड गेमिंग तकनीक से 13 साल पुराने Xbox One पर भी यह गेम खेला जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें होंगी। दूसरी तरफ AI की बढ़ती ताकत से GTA 6 के PC वर्जन की लॉन्चिंग भी प्रभावित हो सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement
GTA 6 अब Xbox One पर भी: 19 नवंबर से शुरू होगी क्लाउड स्ट्रीमिंग
GTA 6 अब Xbox One पर भी: 19 नवंबर से शुरू होगी क्लाउड स्ट्रीमिंग

In Short

  • GTA 6 को पुराने Xbox One पर क्लाउड गेमिंग से खेलने का दावा।
  • Xbox Series X और Series S पर सीधे इंस्टॉल हो सकेगा गेम।
  • AI के कारण GTA 6 का PC वर्जन जल्दी आने की संभावना पर चर्चा।

दुनियाभर के गेमर्स को Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच Microsoft की ओर से पुराने Xbox यूजर्स के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, GTA 6 को 13 साल पुराने Xbox One पर भी खेला जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, गेम के PC वर्जन को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है।

advertisement

पुराने Xbox One पर कैसे चलेगा GTA 6?

Microsoft के मुताबिक, साल 2013 में लॉन्च हुए Xbox One पर भी GTA 6 खेला जा सकेगा। लेकिन गेम को सीधे कंसोल में डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा।

इसके लिए Xbox Cloud Gaming का इस्तेमाल करना होगा। इस तकनीक में गेम इंटरनेट के जरिए स्ट्रीम होता है। यानी गेम को चलाने का काम ऑनलाइन सर्वर करते हैं और खिलाड़ी अपने कंसोल पर इसे खेल सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, GTA 6 की क्लाउड स्ट्रीमिंग 19 नवंबर को शुरू होगी। हालांकि, पुराने Xbox One पर गेम के ग्राफिक्स Xbox Series S जैसे होंगे। ऐसे में Xbox Series X के मुकाबले ग्राफिक्स क्वालिटी कम रह सकती है।

क्या गेम खेलने के लिए Game Pass जरूरी होगा?

Microsoft ने Xbox Series X और Series S के लिए GTA 6 की प्री-इंस्टॉलेशन सुविधा शुरू कर दी है। इन दोनों कंसोल पर गेम सीधे इंस्टॉल करके खेला जा सकेगा।

वहीं, कुछ बाजारों में क्लाउड गेमिंग के लिए Game Pass सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं होगा। कंपनी 11 नवंबर से अलग से क्लाउड गेमिंग का समय खरीदने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा GTA 5 और Red Dead Redemption 2 जैसे गेम भी आने वाले महीनों में Xbox Cloud Gaming पर उपलब्ध हो सकते हैं।

AI की वजह से जल्दी आ सकता है GTA 6 का PC वर्जन?

GTA 6 के PC वर्जन की लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है। लेकिन Rockstar North के पूर्व टेक्निकल डायरेक्टर Obbe Vermeij का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कंपनी की रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

उनके मुताबिक, कुछ लोग AI टूल्स की मदद से PlayStation 5 के लिए बने GTA 6 को बिना अनुमति PC पर चलाने लायक बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

ऐसे अनौपचारिक वर्जन की क्वालिटी खराब हो सकती है, लेकिन इससे Rockstar की बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।

क्या Rockstar बदलेगी अपनी रणनीति?

Rockstar आमतौर पर अपने बड़े गेम पहले कंसोल पर लॉन्च करती है और बाद में PC वर्जन लाती है। GTA 5 के साथ भी ऐसा हुआ था। Vermeij का मानना है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कंपनी भविष्य में कंसोल और PC वर्जन की लॉन्च तारीखों के बीच अंतर कम कर सकती है।

advertisement

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें Rockstar की वास्तविक योजना की जानकारी नहीं है। कंपनी ने भी GTA 6 के PC लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।