scorecardresearch

ईरान का सैन्य नेतृत्व लगभग खत्म, मोजतबा खामेनेई पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का शीर्ष सेना नेतृत्व लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने मोजतबा खामेनेई की हालत और होर्मुज पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर भी बड़ा बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का शीर्ष सैन्य नेतृत्व लगभग खत्म हो चुका है।
  • ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर कहा कि वे “90 प्रतिशत खत्म” हो चुके हैं।
  • अमेरिका ने होर्मुज की सुरक्षा के बदले 20 प्रतिशत रकम लेने की बात कही, जिस पर ईरान ने आपत्ति जताई।

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान का शीर्ष सेना नेतृत्व लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। आज तक के रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 

advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच फिर से हमलों का सिलसिला देखने को मिला था।

ईरान की सैन्य ताकत खत्म होने का दावा

आज तक के रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हालिया हमलों से ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मिडिल ईस्ट में फिर जंग भारत के लिए बढ़ीं मुश्किलें, जानें क्या 5 बड़े हो सकते है नुकसान

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास अब न समुद्री सेना बची है और न ही हवाई सेना। उन्होंने कहा कि ईरान का हवाई हमलों से बचाव करने वाला सिस्टम भी खत्म हो चुका है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की सेना के कई बड़े अधिकारी भी मारे जा चुके हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे जा चुके हैं। खामेनेई की फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए शुरुआती हमलों में मौत हुई थी।

मोजतबा खामेनेई को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि मोजतबा खामेनेई 90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं। मोजतबा को अपने पिता का उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा उस हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि चोटों के कारण ही वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

होर्मुज का ‘रक्षक’ बनेगा अमेरिका

ट्रंप ने ईरान पर दोबारा नाकाबंदी लगाने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज का “रक्षक” बनेगा और यह जलमार्ग खुला रहेगा। हालांकि, ईरान के जहाजों को रोका जाएगा।

ट्रंप ने अन्य देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के बदले 20 प्रतिशत रकम लेने का प्रस्ताव भी रखा है।

ईरान ने दी तीखी प्रतिक्रिया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि होर्मुज का असली रक्षक हमेशा से ईरान रहा है और आगे भी रहेगा। अराघची ने 20 प्रतिशत रकम की मांग को बहुत ज्यादा बताया।

advertisement