scorecardresearch

Top 5 Stories: Jio IPO के लिए अंबानी की खास रणनीति, पीएम मोदी का कनाडा दौरा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें

आज की टॉप 5 खबरों में जानिए Jio IPO को सफल बनाने के लिए मुकेश अंबानी की खास रणनीति और कर्मचारियों को समय से पहले सैलरी मिलने की वजह। पीएम मोदी के दिसंबर में होने वाले कनाडा दौरे का पूरा एजेंडा, नवंबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका और आईटी शेयरों में 11% की जोरदार तेजी। साथ ही जानिए गेहूं के बढ़ते दाम से आटा-मैदा कितना महंगा हो सकता है। पढ़ें दिनभर की पाँच बड़ी खबरें।

Advertisement

1. 15 दिन पहले मिल गई अक्टूबर की सैलरी...Jio IPO को सफल बनाने के लिए मुकेश अंबानी की खास रणनीति 

मुकेश अंबानी जियो के ऐतिहासिक आईपीओ को सफल बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रहे हैं। रिलायंस ने लाखों कर्मचारियों से संपर्क किया है और अक्टूबर की सैलरी भी समय से पहले जारी कर दी है। आखिर कंपनी की इस रणनीति के पीछे क्या वजह है और कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा? 

advertisement

2. दिसंबर में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी, व्यापार से सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

भारत और कनाडा के रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा का दौरा करेंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से होगी। व्यापार से लेकर सुरक्षा तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। जानिए इस दौरे का पूरा एजेंडा।

3. नवंबर में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, 2027 के चुनावों से पहले कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

ब्लूमबर्ग ने Oxford Economics के रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अगले साल होने वाले अहम विधानसभा चुनावों से पहले सरकार के पास फ्यूल की कीमतें बढ़ाने का यह आखिरी बड़ा मौका हो सकता है।

4. आईटी शेयरों में 11% की जोरदार तेजी, क्या अभी और कमाई का मौका? एक्सपर्ट ने बताया कब बेचें और कब तक रखें

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हल्दर ने बताया कि आईटी सेक्टर में लंबी अवधि की तेजी की गुंजाइश बनी हुई है, लेकिन 32,000 का स्तर आगे की दिशा तय करेगा।

5. डेढ़ महीने में 150 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ गेहूं, क्या अब आटा-मैदा भी होगा महंगा?

देश में गेहूं की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने की चिंता बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी गोदामों में पर्याप्त गेहूं मौजूद है। आखिर इसके बावजूद कीमतें क्यों चढ़ रही हैं और आगे किन चीजों पर महंगाई का असर पड़ सकता है?