आईटी शेयरों में 11% की जोरदार तेजी, क्या अभी और कमाई का मौका? एक्सपर्ट ने बताया कब बेचें और कब तक रखें
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हल्दर ने बताया कि आईटी सेक्टर में लंबी अवधि की तेजी की गुंजाइश बनी हुई है, लेकिन 32,000 का स्तर आगे की दिशा तय करेगा।

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। पिछले पांच-छह कारोबारी सत्रों में Nifty IT इंडेक्स करीब 10-11% उछल चुका है। हालांकि, इस तेजी के बाद अब निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि क्या IT शेयरों में आगे भी कमाई का मौका है या मुनाफावसूली का समय आ गया है?
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए PHD CAPITAL के प्रदीप हल्दर ने बताया कि आईटी सेक्टर में लंबी अवधि की तेजी की गुंजाइश बनी हुई है, लेकिन 32,000 का स्तर आगे की दिशा तय करेगा।
IT शेयरों में क्यों लौटी तेजी?
एक्सपर्ट प्रदीप हलदर के मुताबिक, आईटी सेक्टर लंबे समय से दबाव में था और कई शेयर ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गए थे। ऐसे में रिकवरी की उम्मीद पहले से थी। उम्मीद से बेहतर नतीजों ने भी इस तेजी को सहारा दिया है।
एक्सपर्ट ने कहा, 'IT यहां से ओवरसोल्ड है।' उनके मुताबिक, फिलहाल ऐसा कोई नया निगेटिव ट्रिगर नजर नहीं आ रहा, जो सेक्टर को मौजूदा स्तरों से बहुत नीचे ले जाए।
Nifty IT के लिए 32,000 पर बड़ा खतरा?
एक्सपर्ट ने निवेशकों को 32,000 के स्तर पर सावधान रहने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, यह Nifty IT के लिए बड़ा रेजिस्टेंस और सप्लाई जोन है। वीकली चार्ट पर ट्रिपल टॉप जैसा पैटर्न बनने की भी आशंका है।
ऐसे में इंडेक्स इस स्तर के आसपास कुछ समय ठहर सकता है या मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। आगे बड़ी तेजी के लिए 32,000 के ऊपर टिकना जरूरी होगा।
38,500 तक जा सकता है Nifty IT?
एक्सपर्ट का मानना है कि अगर Nifty IT इंडेक्स 32,000 के ऊपर क्लोजिंग ब्रेकआउट देता है, तो धीरे-धीरे 36,000 और फिर 38,500 तक पहुंच सकता है।
उन्होंने अपनी IT और AI से जुड़ी निवेश रणनीति को लेकर भी भरोसा जताया। हलदर ने कहा, 'मैं अभी बेचने वाला नहीं हूं।' वह अगले 12-13 महीनों तक निवेश बनाए रखना चाहते हैं और 41,000-42,000 के आसपास मुनाफावसूली पर विचार करेंगे।
निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
एक्सपर्ट प्रदीप हलदर के मुताबिक, लंबी अवधि के निवेशक अपनी पोजीशन बनाए रख सकते हैं। हालांकि, एक-दो दिन की तेजी का फायदा उठाने वाले शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को 32,000 के आसपास मुनाफावसूली पर विचार करना चाहिए।

