scorecardresearch

साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन की पहली झलक, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ तैयार हो रहा हाईटेक हब

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेशन को तैयार किया जा रहा है। मल्टी-मॉडल हब के जरिए यात्रियों को रेलवे, मेट्रो और BRTS से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Advertisement

In Short

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से शुरू होने की तैयारी में है, प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है।
  • साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच रहा है, जहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब से बुलेट ट्रेन, रेलवे स्टेशन, मेट्रो और BRTS को जोड़ा जाएगा।

देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होने वाला है। मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन के लिए काम तेजी से चल रहा है। यह बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से शुरू होने वाली है। इसके लिए ट्रैक बिछाने से लेकर स्टेशन निर्माण तक का काम दिन-रात जारी है।

advertisement

साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन की सामने आई झलक

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के बीच साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। स्टेशन को बेहद आधुनिक और खूबसूरत बनाया जा रहा है। सामने आई झलकियों में स्टेशन का लुक काफी शानदार नजर आ रहा है।

अहमदाबाद रेल मंडल के DRM वेद प्रकाश ने साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और परियोजना से जुड़े अधिकारियों और इंजीनियरों से बातचीत की।

स्टेशन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान DRM ने स्टेशन परिसर, पैसेंजर कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म्स और मल्टी-मॉडल हब से जुड़े संपर्क मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल हो रही तकनीक और सुरक्षा मानकों की भी जांच की।

🚄 साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन एवं मल्टी-मॉडल हब का निरीक्षण

अहमदाबाद मंडल के DRM श्री वेद प्रकाश ने साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन एवं मल्टी-मॉडल हब पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता… pic.twitter.com/bmt0e1tYvM

— DRM Ahmedabad (@drmadiwr) August 30, 2026

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन अब अपने अंतिम रूप की ओर बढ़ रहा है। स्टेशन की बिल्डिंग करीब छह मंजिल की दिखाई दे रही है। यहां यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मल्टी-मॉडल हब से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

साबरमती में बन रहा मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब कई परिवहन साधनों को आपस में जोड़ेगा। इसमें बुलेट ट्रेन के साथ भारतीय रेलवे का साबरमती ब्रॉडगेज स्टेशन, अहमदाबाद मेट्रो और BRTS बस सेवा को जोड़ा जाएगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: भारत में दो अक्षरों वाले रेलवे स्टेशन, रेलवे ने शेयर किया दिलचस्प फैक्ट

इस हब में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकटिंग एरिया और पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

DRM वेद प्रकाश ने कहा कि बुलेट ट्रेन भारत की बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा को सबसे अहम बताया। साथ ही सभी कामों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए रफ्तार और दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।

ट्रैक और स्टेशनों पर तेजी से चल रहा काम

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सभी स्टेशनों पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके साथ ही हाई-स्पीड ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने का काम भी जोर-शोर से जारी है।

advertisement

साबरमती स्टेशन और मल्टी-मॉडल हब तैयार होने के बाद यात्रियों को एक ही जगह से कई परिवहन सेवाओं से जुड़ने की सुविधा मिलेगी।