Drishyam 3, Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज
क्राइम-थ्रिलर से लेकर रोमांस, एक्शन और साइकोलॉजिकल ड्रामा तक, दर्शकों के लिए देखने को काफी कुछ है। चलिए जानते इस हफ्ते कौन-कौन सी नई रिलीज आई है।

OTT Release this Week: वीकेंड आते ही OTT दर्शकों की नजर नई फिल्मों और वेब सीरीज पर टिक जाती है। इस बार भी अलग-अलग जॉनर की कई चर्चित रिलीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ चुकी है। क्राइम-थ्रिलर से लेकर रोमांस, एक्शन और साइकोलॉजिकल ड्रामा तक, दर्शकों के लिए देखने को काफी कुछ है। चलिए जानते इस हफ्ते कौन-कौन सी नई रिलीज आई है।
Drishyam 3 (Amazon Prime Video)
जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार वरुण की मौत के बाद सुकून भरी जिंदगी की तलाश में हैं, लेकिन एक नई साजिश पुराने मामले की जांच को फिर से जिंदा कर देती है। इसके बाद कहानी में रहस्य, तनाव और कई अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलती हैं।
Husbands in Action (Netflix)
दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘Husbands in Action’ एक्शन और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण है। फिल्म की कहानी एक नारकोटिक्स डिटेक्टिव और एक पशु चिकित्सक के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की जिंदगी तब बदल जाती है जब उनकी पत्नियों का एक ड्रग कार्टेल अपहरण कर लेता है। इसके बाद दोनों उन्हें बचाने के मिशन पर निकलते हैं, जहां कार चेज, गोलीबारी और कई हास्यपूर्ण स्थितियां सामने आती हैं।
Aliya Basu Gayab Hai (Lionsgate Play)
प्रीति सिंह निर्देशित यह साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दो पूर्व अपराधियों की कहानी दिखाती है, जो फिरौती के लिए एक बड़े कारोबारी की बेटी का अपहरण करते हैं। हालांकि उनकी योजना जल्द ही उलझ जाती है और कई छिपे हुए रहस्य तथा आपसी टकराव कहानी को नया मोड़ देते हैं।
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 (JioHotstar)
पहले सीजन की सफलता के बाद ‘Thukra Ke Mera Pyaar’ अपने दूसरे सीजन के साथ आ चुकी है। इस बार कहानी सिर्फ प्रेम संबंधों तक सीमित नहीं रहेगी। कुलदीप के बदले हुए व्यक्तित्व और स्थानीय सत्ता समीकरणों में शानविका की बढ़ती भूमिका के बीच सीधा संघर्ष देखने को मिलेगा। सीरीज में राजनीति, अहंकार और अतीत के अधूरे हिसाब-किताब को प्रमुखता से दिखाया गया है।

