scorecardresearch

Jio IPO: कंपनी ने सेबी के पास फाइल किया DRHP! पूरी तरह है फ्रेश इश्यू - 27 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश

जियो के IPO को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने लिस्टिंग की प्रक्रिया में अहम कदम उठाते हुए जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। इस इश्यू में निवेशकों के लिए कई खास बातें शामिल हैं, जबकि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति भी चर्चा में है। जानिए IPO से जुड़ी पूरी डिटेल

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • जियो ने IPO की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल कर दिया है, जिससे निवेशकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
  • कंपनी का कारोबार टेलीकॉम से आगे बढ़कर डिजिटल सेवाओं, AI और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस तक फैल चुका है।
  • IPO में कर्मचारियों और पात्र शेयरधारकों के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाने की तैयारी है।

Jio IPO: लंबे इंतजार के बाद Jio Platforms के IPO का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी ने अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है। खास बात यह है कि यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा और इसमें 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) हिस्सा शामिल नहीं है।

advertisement

कंपनी ने यह भी बताया है कि IPO में कर्मचारियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए स्टॉक रिजर्वेशन की व्यवस्था होगी। हालांकि, इनके लिए कितने शेयर रिजर्व किए जाएंगे, इसकी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है। इश्यू का प्राइस बैंड भी बाद में घोषित किया जाएगा।

डिजिटल से AI तक फैला है कारोबार

Jio Platforms खुद को एक डिजिटल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में पेश करती है, जो कनेक्टिविटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, एप्लिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस को एक ही इकोसिस्टम में जोड़ती है। कंपनी का मुख्य कारोबार उसकी सब्सिडी Reliance Jio Infocomm (RJIL) के जरिए संचालित होता है।

Jio का फोकस यूजर्स सर्विस, एंटरप्राइज कारोबार और AI बिजनेस पर है। कंपनी खुद को एक व्यापक नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

FY26 में ₹30,064 करोड़ का मुनाफा

DRHP के अनुसार, 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में Jio Platforms का राजस्व ₹2.22 लाख करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी का EBITDA ₹89,135 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹30,064 करोड़ दर्ज किया गया।

कंपनी की नेटवर्थ ₹3.36 लाख करोड़ रही। EBITDA मार्जिन लगभग 40% और नेट प्रॉफिट मार्जिन 13.5% के आसपास रहा, जो कारोबार की मजबूत लाभप्रदता को दर्शाता है।

मार्च 2026 तक मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली Reliance Industries के पास Jio Platforms में 66.43% हिस्सेदारी थी। Meta की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई Jaadhu Holdings के पास 9.98% और Google International के पास 7.73% हिस्सेदारी है। इसके अलावा Silver Lake, Mubadala, General Atlantic, ADIA और TPG जैसे वैश्विक निवेशक भी कंपनी के प्रमुख शेयरधारकों में शामिल हैं।

IPO में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए अधिकतम 50% हिस्सा आरक्षित रहेगा। गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) को 15% और खुदरा निवेशकों को 35% हिस्सा आवंटित किया जाएगा।

कंपनी ने इश्यू के लिए कई घरेलू और वैश्विक निवेश बैंकों को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है, जबकि KFin Technologies रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगी।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।