scorecardresearch

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इन सेलिब्रिटीज़ को मिला सम्मान, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार गुजरात के केवड़िया में हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला, जबकि यामी गौतम, ममूटी, कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा समेत कई कलाकारों ने अवॉर्ड जीते।

Advertisement

In Short

  • 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह पहली बार नई दिल्ली के बाहर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित हुआ।
  • अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में लंबे योगदान के लिए 2024 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
  • यामी गौतम, ममूटी, कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा समेत कई कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान मिला।

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में किया गया। यह पहली बार है जब ये प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली के बाहर आयोजित किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास किया गया, जहां 2024 के लिए भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया।

advertisement

इस साल अलग-अलग कैटेगरी में कुल 92 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

समारोह की सबसे बड़ी खासियत अनुभवी कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना रहा। उन्हें पांच दशकों से ज्यादा लंबे करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

अनंत नाग कन्नड़, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘भूमिका’, ‘मालगुडी डेज़’ और ‘KGF: चैप्टर 1’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2025 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

इस साल के प्रमुख विजेताओं में यामी गौतम का नाम शामिल रहा। उन्हें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

यामी गौतम समारोह में अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पहुंचीं। रेड कार्पेट पर यामी ने कहा कि देश के किसी भी कलाकार के लिए यह सबसे बड़ी मान्यता मिलना बेहद खास अनुभव है।

आदित्य धर ने कहा कि आज का समारोह ‘आर्टिकल 370’ के लिए खास है और उन्हें उम्मीद है कि वह अगले साल ‘धुरंधर’ के साथ फिर इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

Image Credit : Aaj Tak

ममूटी और कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर सम्मान

मलयालम सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह उनका चौथा नेशनल अवॉर्ड है।

ममूटी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश से पहचान मिलना हर कलाकार के लिए प्रेरणा की बात है। उन्होंने अपने सफर में साथ देने वाले डायरेक्टर, टेक्नीशियन, को-एक्टर और प्रोड्यूसर्स का धन्यवाद किया।

वहीं, कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ममूटी के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला।

Image Credit : Aaj Tak

रणदीप हुड्डा को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, राजकुमार पेरियासामी को फिल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।

advertisement

रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। उन्होंने इसे अपना पहला नेशनल अवॉर्ड बताया और सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की।

Image Credit : Aaj Tak

मनोज मुंतशिर को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड

गीतकार मनोज मुंतशिर को फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय एआर रहमान को दिया।

मुंतशिर ने बताया कि एआर रहमान ने गाने की लाइनों को सुनकर उन्हें कहा था कि यह उनका अगला नेशनल अवॉर्ड होगा।

समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान भी गाया गया। वहीं, कार्तिक आर्यन ने अवॉर्ड समारोह से पहले गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और अपनी तस्वीरें शेयर कीं।