scorecardresearch

मुंबई एयरपोर्ट पर बदलाव! 50 लाख यात्रियों पर पड़ सकता है असर, CM फडणवीस ने दिया नया प्लान

मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्लान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले का विरोध करते हुए नया प्रस्ताव दिया है। आखिर क्यों शिफ्ट की जा रही हैं फ्लाइट्स और लाखों यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

Advertisement

In Short

  • CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्लान का विरोध किया।
  • मुंबई एयरपोर्ट से 14 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की फ्लाइट्स शिफ्ट करने का प्रस्ताव, सालाना 50 लाख यात्री हो सकते हैं प्रभावित।
  • टर्मिनल 1 को मार्च 2028 तक तोड़ने का प्लान, नए टर्मिनल की क्षमता बढ़कर सालाना 2 करोड़ यात्री होने की उम्मीद।

मुंबई एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के पुराने एयरपोर्ट के रीडेवलपमेंट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स शिफ्ट करने की योजना को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दखल दिया है। अब सवाल है कि मुंबई एयरपोर्ट का काम कैसे होगा और यात्रियों की फ्लाइट्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?

advertisement

मुंबई से फ्लाइट्स शिफ्ट करने के खिलाफ CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से कोई भी फ्लाइट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर शिफ्ट नहीं होनी चाहिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फडणवीस ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को चिट्ठी लिखकर एक नया प्लान दिया है। उनका कहना है कि पहले टर्मिनल 1B को तैयार किया जाए, फिर टर्मिनल 1A की फ्लाइट्स और कामकाज को वहां शिफ्ट किया जाए। इसके बाद पुराने 1A को तोड़ा जाए। इससे पूरा टर्मिनल बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

14 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की फ्लाइट्स शिफ्ट करने का प्लान

मुंबई एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने अगले साल गर्मियों से 14 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की फ्लाइट्स नवी मुंबई शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया है।

इनमें बहरीन, दोहा, ढाका, जेद्दा, रियाद, मस्कट, कुवैत सिटी और काठमांडू जैसे शहर शामिल हैं।मुंबई एयरपोर्ट की ऑपरेटर कंपनी MIAL में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की 74% और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 26% हिस्सेदारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्यों शिफ्ट करनी पड़ सकती हैं फ्लाइट्स?

MIAL ने एयरलाइंस को बताया है कि समर 2027 के लिए मांगे गए सभी फ्लाइट स्लॉट देना संभव नहीं होगा।टर्मिनल 1 को तोड़ने के पहले चरण से सालाना करीब 50 लाख यात्रियों की क्षमता प्रभावित होगी। इन्हें संभालने के लिए टर्मिनल 2 पर कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स अस्थायी रूप से कम करनी पड़ सकती हैं।

हालांकि, एयरलाइंस और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने इस प्लान का विरोध किया है। उनकी मांग है कि टर्मिनल का काम अलग-अलग चरणों में किया जाए, ताकि फ्लाइट्स कम से कम प्रभावित हों।

2028 तक टर्मिनल तोड़ने की तैयारी

मौजूदा प्लान के मुताबिक, सालाना 1.5 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल 1 को मार्च 2028 तक पूरी तरह तोड़ दिया जाएगा। इसके बाद नए टर्मिनल का निर्माण शुरू होगा।

यह टर्मिनल 1964 में शुरू हुआ था और करीब 60 साल पुराना है। इसकी बिल्डिंग की मजबूती और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण रीडेवलपमेंट जरूरी माना जा रहा है।नया टर्मिनल बनने के बाद सालाना यात्री क्षमता 1.5 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ होने की उम्मीद है।

advertisement

कितने यात्रियों पर पड़ेगा असर?

प्रस्तावित बदलाव से हर साल करीब 50 लाख यात्री प्रभावित हो सकते हैं। यह मुंबई एयरपोर्ट के कुल ट्रैफिक का लगभग 9% है।हालांकि, करीब 91% इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक पर असर नहीं पड़ेगा। मुंबई से उड़ान भरने वाली 50 इंटरनेशनल एयरलाइंस में से 39 यहीं अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस जैसी बड़ी एयरलाइंस के टर्मिनल 2 पर बने रहने की उम्मीद है।वहीं, इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर पहले ही अपनी कुछ घरेलू फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना बता चुकी हैं।