रॉकेट बना ये डिफेंस शेयर! आज 8% की जोरदार तेजी, 2 साल में निवेशकों को दिया 350% से ज्यादा रिटर्न
बुधवार को शेयर बाजार में जारी शानदार तेजी के बीच डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में करीब 8% की जोरदार उछाल देखने को मिली। इस स्टॉक ने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

बुधवार को शेयर बाजार में जारी शानदार रैली के बीच, डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) के स्टॉक में 8 प्रतिशत की तेज देखने को मिल रही है।
दोपहर 12:20 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 7.99% या 33.05 रुपये चढ़कर 446.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 7.97% या 33 रुपये की तेजी के साथ 447.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 418.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 448.95 रुपये को टच कर लिया है।
2 साल में 350% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत, पिछले 1 महीने में 15 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 41 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 62 प्रतिशत से अधिक चढ़ा और वहीं पिछले 2 साल में स्टॉक 358 प्रतिशत चढ़ा है।
कंपनी ने हाल ही में पेश किए थे नतीजें
कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में स्टैंडअलोन आधार पर अब तक का सबसे शानदार सितंबर तिमाही प्रदर्शन किया है।
इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही के 156 करोड़ रुपये से 97% बढ़कर 306 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, EBITDA में 122% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी 72% बढ़कर 48 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 29 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।

