scorecardresearch

सैलरी 33 लाख फिर भी छोड़ दी नौकरी, वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

33 लाख रुपये सालाना की नौकरी और अच्छी सैलरी के बावजूद एक शख्स ने बिना दूसरे ऑफर के रिजाइन कर दिया। वजह थी बढ़ता वर्क प्रेशर और परिवार के लिए समय की कमी। तीन रिजेक्शन के बाद उसे 29 लाख रुपये का वर्क फ्रॉम होम ऑफर मिला।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • 33 लाख रुपये की नौकरी काम के बढ़ते दबाव और लंबे नोटिस पीरियड की वजह से छोड़ दी।
  • 5 दिन के ब्रेक के बाद नौकरी तलाशनी शुरू की, तीन कंपनियों से मिला रिजेक्शन।
  • चौथी कंपनी से 29 लाख का WFH ऑफर मिला, परिवार के लिए 4 लाख कम सैलरी मंजूर की।

आज के समय में अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलना आसान नहीं है। ऐसे में अगर किसी को सालाना 33 लाख रुपये का पैकेज मिल रहा हो तो नौकरी छोड़ने का फैसला और भी मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक मामले में एक शख्स ने काम के बढ़ते दबाव और लंबे नोटिस पीरियड से परेशान होकर बिना किसी दूसरे जॉब ऑफर के अपनी नौकरी छोड़ दी।

advertisement

पोस्ट के मुताबिक, पिछले करीब छह महीने से उस पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा था। देर रात तक काम करना उसकी रोज की जिंदगी का हिस्सा बन गया था। इसका असर उसके परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय पर भी पड़ रहा था।

नई नौकरी खोजने का भी नहीं मिलता था समय

शख्स दूसरी नौकरी ढूंढना चाहता था, लेकिन मौजूदा नौकरी में काम का दबाव इतना ज्यादा था कि उसे इंटरव्यू की तैयारी तक करने का समय नहीं मिल पा रहा था। लंबे नोटिस पीरियड की परेशानी भी उसके सामने थी। आखिरकार उसने बिना किसी दूसरे ऑफर के ही नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया।

नौकरी छोड़कर लिया 5 दिन का ब्रेक

नौकरी छोड़ने के बाद उसने तुरंत नई नौकरी की तलाश शुरू नहीं की। सबसे पहले उसने 5 दिन का ब्रेक लिया। इन दिनों में उसने किसी तरह के काम या नौकरी की चिंता नहीं की और अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताया।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: पीएम मोदी का IIT दिल्ली में हल्का-फुल्का अंदाज, छात्रों से बोले- 'मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं'

इस ब्रेक के दौरान उसने खुद को मानसिक रूप से फ्रेश करने की कोशिश की।

तीन कंपनियों से मिला रिजेक्शन

पांच दिन के ब्रेक के बाद उसने दोबारा नौकरी की तैयारी शुरू की और अपनी पसंद की नौकरियों में आवेदन करना शुरू कर दिया। हालांकि, शुरुआत उसके लिए आसान नहीं रही। उसे लगातार तीन कंपनियों से रिजेक्शन मिला। इसके बावजूद उसने नौकरी की तलाश जारी रखी।

आखिरकार चौथी कंपनी से उसे ऑफर लेटर मिल गया। नई नौकरी में उसे सालाना 29 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया गया।

4 लाख कम सैलरी लेकिन मिला वर्क फ्रॉम होम

नई नौकरी का पैकेज पुरानी नौकरी के मुकाबले 4 लाख रुपये कम था, लेकिन इसमें उसे वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिल रही थी। पोस्ट के मुताबिक, उसे ऑफिस केवल जरूरत पड़ने पर ही जाना होगा।

शख्स ने कम सैलरी वाला ऑफर स्वीकार कर लिया क्योंकि उसके लिए परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा जरूरी था। इस मामले में उसने ज्यादा सैलरी के बजाय ऐसी नौकरी को चुना, जिसमें काम और निजी जिंदगी के बीच बेहतर संतुलन बनाया जा सके।