scorecardresearch

भोपाल, पचमढ़ी से भीमबेटका तक! एमपी घूमने के लिए IRCTC लाया शानदार पैकेज - होटल, ट्रैवल, खाना सब एक ही टिकट में

अगर कम समय में भोपाल से पचमढ़ी तक मध्य प्रदेश की मशहूर जगहें घूमने का प्लान है, तो IRCTC का यह नया टूर पैकेज आपके काम आ सकता है। बुकिंग से पहले जानिए यात्रा का पूरा रूट, पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और वे शर्तें जो आपका खर्च बढ़ा सकती हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • यह टूर 31 अगस्त 2026 को लखनऊ से शुरू होगा और 6 दिन में भोपाल, सांची, भोजपुर, भीमबेटका और पचमढ़ी घुमाया जाएगा।
  • पैकेज का किराया ₹38,500 से शुरू है। इसमें आने-जाने की फ्लाइट, होटल में रुकना, नाश्ता, रात का खाना और घूमने के लिए गाड़ी मिलेगी।
  • बुकिंग के समय पूरे पैसे देने होंगे। टिकट कैंसिल करने पर समय के हिसाब से 30% से 100% तक रकम काटी जा सकती है।

IRCTC Madhya Pradesh Tour Package: मध्य प्रदेश पुराने मंदिरों, गुफाओं, झीलों, जंगलों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। आगर आप भोपाल और पचमढ़ी के साथ-साथ राज्य के अन्य मशहूर जगहों को कम समय में  एक्सप्लोर करना चाहते है तो आपके लिये आईआरसीटीसी एक नया टूर पैकेज लेकर आया है। 

advertisement

अगर आप भी आईआरसीटीसी के साथ इस यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं,तो किन जगहों पर घुमाया जाएगा, कितना किराया लगेगा और बुकिंग से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, पहले जान लीजिए

31 अगस्त को शुरू होगा 5 रात और 6 दिन का टूर

आईआरसीटीसी के ‘हार्ट ऑफ एमपी–भोपाल-पचमढ़ी एस्केप’ टूर पैकेज की शुरुआत 31 अगस्त 2026 को लखनऊ से होगी। यह यात्रा 5 सितंबर को खत्म होगी। इस दौरान यात्रियों को भोपाल, सांची स्तूप, उदयगिरि गुफाएं, भोजपुर मंदिर, भीमबेटका रॉक शेल्टर्स और पचमढ़ी की सैर कराई जाएगी। इस टूर के लिए कुल 30 सीटें रखी गई हैं।

लखनऊ से भोपाल जाने और भोपाल से लखनऊ वापस आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट मिलेगी। दोनों फ्लाइट दिल्ली के रास्ते जाएंगी। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में एक व्यक्ति का किराया ₹38,500, डबल ऑक्यूपेंसी में ₹40,600 और सिंगल ऑक्यूपेंसी में ₹54,000 रखा गया है। 5 से 11 साल के बच्चे का किराया बेड के साथ या बिना बेड के ₹33,100 है। वहीं, 2 से 4 साल के बच्चे के लिए ₹16,600 देने होंगे। अब सवाल है कि इस 6 दिन की यात्रा में सांची से पचमढ़ी तक किस दिन कहां-कहां घुमाया जाएगा?

पहले दिन से छठे दिन तक क्या-क्या होगा खास

टूर के पहले दिन भोपाल पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन कराया जाएगा। इसके बाद शाम को अपर लेक घुमाया जाएगा। दूसरे दिन यात्री सांची स्तूप, उदयगिरि गुफाएं और भोपाल का ट्राइबल म्यूजियम देखेंगे।

तीसरे दिन भोजपुर के भोजेश्वर मंदिर और भीमबेटका रॉक शेल्टर्स घूमते हुए पचमढ़ी पहुंचेंगे। चौथे दिन जीप सफारी से पचमढ़ी के मशहूर टूरिस्ट प्लेस की साइटसीइंग कराई जाएगी। पांचवें दिन पचमढ़ी से भोपाल वापसी होगी और लोकल मार्केट घूमने का समय मिलेगा। छठे दिन भोपाल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रिटर्न फ्लाइट होगी। अब सवाल है कि इस टूर पैकेज में यात्रियों को कौन-कौन सी चीजो कि सुविधाएं मिलेंगी?

advertisement

टिकट के दाम में रहना, खाना और घूमना शामिल

इस टूर पैकेज के किराए में आने-जाने की रिटर्न फ्लाइट, शेयरिंग बेसिस पर घूमने के लिए गाड़ी, होटल में 5 रात रुकना, 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल हैं। भोपाल में तीन रात और पचमढ़ी में दो रात होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी।

हालांकि, लखनऊ एयरपोर्ट आने-जाने का खर्च, वीआईपी दर्शन, एडवेंचर एक्टिविटीज, लंच, मिनरल वॉटर, लॉन्ड्री, टिप्स और दूसरे पर्सनल खर्च यात्रियों को अपनी जेब से देने होंगे। ऐसे में टूर की बुकिंग करने से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बुकिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इस टूर की बुकिंग करते समय पूरा यानी 100% पेमेंट करना होगा। होटल, फ्लाइट का समय और टूर का शेड्यूल सीटों की उपलब्धता या ऑपरेशनल वजहों से बदल सकता है। यात्रियों को फ्लाइट के समय से कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। साथ ही, सभी यात्रियों को अपना एज प्रूफ भी साथ रखना जरूरी है।

अगर यात्रा शुरू होने से 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो पैकेज के कुल पैसे में से 30 प्रतिशत काटा जाएगा। 15 से 21 दिन पहले कैंसिल करने पर 55%, 8 से 14 दिन पहले 80%और यात्रा से 7 दिन पहले से लेकर नो शो तक 100% पैसा काट लिया जाएगा। पैकेज में मिली किसी सर्विस का इस्तेमाल नहीं करने पर भी रिफंड नहीं मिलेगा।

advertisement