scorecardresearch

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर निकली भर्ती! 25 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में शानदार मौका आया है। भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन से पहले उम्र सीमा, मेडिकल स्टैंडर्ड और जरूरी तारीखों को समझना बेहद जरूरी है। जानिए पूरी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026।
  • ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, उम्र सीमा 20 से 33 साल और शुरुआती बेसिक सैलरी ₹35,400।
  • आवेदन में सुधार के लिए 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक मौका, लेकिन चुना गया RRB नहीं बदल सकेंगे।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का मौका है। रेलवे ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 35,400 रुपये की बेसिक सैलरी मिलेगी। आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

advertisement

रेलवे ने बढ़ाई पदों की संख्या

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस नंबर 08/2026 के तहत यह भर्ती निकाली है। पहले स्टेशन मास्टर के कुल 1,215 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन 27 अक्टूबर को जारी संशोधित नोटिस में पदों की संख्या बढ़ाकर 1,265 कर दी गई। ये भर्तियां रेलवे के अलग-अलग जोन में की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। हालांकि, SC, ST, OBC नॉन-क्रीमी लेयर, EWS और पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक आरक्षण और उम्र में छूट के नियम लागू होंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड भी पूरा करना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे में स्टेशन मास्टर का पद सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत आता है। इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों की शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति महीने होगी।

आवेदन की जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2026

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 25 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे

  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 27 नवंबर 2026

  • आवेदन में सुधार का मौका: 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी है।

अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो निर्धारित फीस देकर सुधार किया जा सकता है। हालांकि, अकाउंट बनाते समय भरी गई जानकारी और चुने गए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

परीक्षा की जानकारी कहां मिलेगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का शेड्यूल और योग्य उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

रेलवे ने उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों से सावधान रहने की सलाह भी दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित है और उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

advertisement