scorecardresearch

भारत के लिए खुलेंगे इटली के बाजार! ₹ नहीं, €50 अरब के व्यापार की उम्मीद, इन उद्योगों की बढ़ेगी कमाई?

भारत और इटली के बीच व्यापार 2035 तक 50 अरब यूरो के पार जा सकता है। ASSOCHAM की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और बढ़ते औद्योगिक सहयोग से भारतीय कंपनियों को नए मौके मिलेंगे। ऑटोमोबाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर को खास फायदा हो सकता है। जानिए अभी दोनों देशों का व्यापार कितना है।

Advertisement
ASSOCHAM के मुताबिक, ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स, फार्मा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, केमिकल्स, टेक्सटाइल और प्रिसिजन उपकरणों के एक्सपोर्ट में बड़े मौके हैं।
ASSOCHAM के मुताबिक, ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स, फार्मा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, केमिकल्स, टेक्सटाइल और प्रिसिजन उपकरणों के एक्सपोर्ट में बड़े मौके हैं।

In Short

  • भारत-इटली व्यापार 2035 तक €50 अरब पहुंचने का अनुमान।
  • ऑटोमोबाइल, फार्मा और इंजीनियरिंग सेक्टर को फायदा संभव।
  • 2025-26 में दोनों देशों का व्यापार 14.4 अरब डॉलर रहा।

भारत और इटली के बीच आने वाले वर्षों में व्यापार तेजी से बढ़ सकता है। उद्योग संगठन ASSOCHAM के मुताबिक, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2035 तक 50 अरब यूरो या उससे ज्यादा पहुंच सकता है। इसका फायदा ऑटोमोबाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जैसे कई सेक्टरों को मिलने की उम्मीद है।

advertisement

ASSOCHAM ने 18 नवंबर को आयोजित इंडिया-इटली बिजनेस फोरम में जारी अपनी रिपोर्ट India–Italy: A Timeless Bond, A Transformative Partnership में यह अनुमान जताया है।

अभी कितना है भारत-इटली का व्यापार?

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2016-17 में भारत और इटली के बीच सामान का व्यापार 8.8 अरब डॉलर था, जो 2025-26 में बढ़कर 14.4 अरब डॉलर हो गया।

इस दौरान भारत ने इटली को 7.8 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया, जबकि इटली से करीब 6.6 अरब डॉलर का सामान आयात किया।

इस तरह भारत को इटली के साथ व्यापार में करीब 1.2 अरब डॉलर का फायदा हुआ।

दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा है।

किन सेक्टरों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

ASSOCHAM ने कई ऐसे सेक्टरों की पहचान की है, जिनमें भारतीय कंपनियों के लिए एक्सपोर्ट बढ़ाने के अच्छे मौके हैं।

इनमें ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, केमिकल्स, टेक्सटाइल और प्रिसिजन इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं।

ASSOCHAM के महासचिव सौरभ सान्याल के मुताबिक, इटली के बड़े आयात बाजार में भारतीय कंपनियों के लिए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।

साल 2025 में इटली ने दुनियाभर से 669 अरब डॉलर का सामान आयात किया। इसमें भारत की हिस्सेदारी करीब 9.7 अरब डॉलर रही।

इटली के कुल आयात में भारत की हिस्सेदारी 2019 के करीब 1.2 फीसदी से बढ़कर 2025 में 1.5 फीसदी पहुंच गई।

भारत-EU ट्रेड डील से क्या बदलेगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत पूरी होने से दोनों देशों के व्यापार को और रफ्तार मिल सकती है।

आयात शुल्क में चरणबद्ध कटौती और बाजार तक बेहतर पहुंच से भारतीय कंपनियों को इटली में अपना सामान बेचना आसान हो सकता है।

वहीं, भारतीय उद्योगों को इटली की आधुनिक मशीनों और टेक्नोलॉजी का फायदा मिल सकता है।

मैन्युफैक्चरिंग में भी बढ़ेंगे मौके

इटली प्रिसिजन इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत है। दूसरी तरफ भारत के पास बड़ा बाजार, कुशल कर्मचारी और उत्पादन क्षमता है।

advertisement

ASSOCHAM के मुताबिक, दोनों देशों की कंपनियां ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, मेडिकल टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग में मिलकर काम कर सकती हैं।

इससे जॉइंट वेंचर, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सप्लाई चेन मजबूत करने के अवसर बन सकते हैं।

AI और सेमीकंडक्टर में भी सहयोग की उम्मीद

पारंपरिक उद्योगों के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, फिनटेक, क्वांटम कंप्यूटिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ सकता है।

रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज और जरूरी खनिजों के क्षेत्र में भी निवेश के मौके हैं।

हालांकि, ASSOCHAM का कहना है कि 2035 तक 50 अरब यूरो के व्यापार का अनुमान पूरा होने के लिए लगातार निवेश, बेहतर बाजार पहुंच और दोनों देशों की कंपनियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी होगी।