scorecardresearch

पेट्रोलियम से लेकर डिफेंस इक्विपमेंट तक! भारत-अमेरिका ट्रेड डील में बड़ी खरीद पर सहमति: रिपोर्ट

भारत ने इस समझौते के तहत अमेरिका से पेट्रोलियम, डिफेंस इक्विपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम प्रोडक्ट्स और एयरक्राफ्ट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement

भारत और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड एग्रीमेंट ने दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों को नई दिशा दी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस समझौते के तहत अमेरिका से पेट्रोलियम, डिफेंस इक्विपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम प्रोडक्ट्स और एयरक्राफ्ट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। यह डील द्विपक्षीय बातचीत के बाद सामने आई है और इसका मकसद अमेरिका के साथ भारत के ट्रेड सरप्लस को संतुलित करना बताया गया है।

advertisement

अमेरिकी ट्रेड घाटा घटाने पर फोकस

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि इस समझौते के जरिए अमेरिका, भारत के साथ अपने ट्रेड डेफिसिट को कम करना चाहता है। इसी कड़ी में भारत ने कुछ एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स में मार्केट एक्सेस देने की पेशकश भी की है, हालांकि किन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत “BUY AMERICAN” पर कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर सहमत हुआ है। उनके मुताबिक भारत आने वाले वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर तक की एनर्जी, कोयला, टेक्नोलॉजी, कृषि उत्पाद और अन्य सामान खरीद सकता है। 

ऑटो टैरिफ में कटौती

डील के हिस्से के तौर पर भारत ने ऑटोमोबाइल्स पर टैरिफ घटाने पर सहमति जताई है। यह अमेरिका की प्रमुख मांगों में से एक थी। एक भारतीय सरकारी अधिकारी के अनुसार, ये कदम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ट्रेड असंतुलन को दूर करने की कोशिश का हिस्सा हैं।

कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से नवंबर के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात साल-दर-साल 15.88% बढ़कर 85.5 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि इसी अवधि में आयात 46.08 अरब डॉलर रहा।

आगे और विस्तार की तैयारी

सरकारी अधिकारी ने इस समझौते को “पहला ट्रांच” बताया है। आने वाले महीनों में बातचीत के जरिए इसके दायरे को और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि भारत के व्यापार मंत्रालय की ओर से अब तक इस समझौते या कृषि उत्पादों में मार्केट एक्सेस को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।