scorecardresearch

UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए जरूरी खबर! 4 पासपोर्ट सेंटर बंद, अब कहां से मिलेगा पासपोर्ट? जानें नए नियम

UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी अहम खबर है। दुबई, शारजाह और अबू धाबी में चार भारतीय पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में जिन लोगों के पासपोर्ट इन केंद्रों पर अटके हैं, उन्हें अब दूसरी जगह जाना होगा। जानिए कौन से सेंटर बंद हुए, कहां से मिलेगा पासपोर्ट और बाकी सेवाओं का क्या होगा।

Advertisement
भारतीय दूतावास ने बुधवार को घोषणा की थी कि चारों पासपोर्ट सेवा केंद्र 22 अक्टूबर से बंद हो जाएंगे।
भारतीय दूतावास ने बुधवार को घोषणा की थी कि चारों पासपोर्ट सेवा केंद्र 22 अक्टूबर से बंद हो जाएंगे।

In Short

  • UAE में 4 भारतीय पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थायी रूप से बंद किए गए।
  • लंबित पासपोर्ट अब दुबई और अबू धाबी के दो निर्धारित केंद्रों से मिलेंगे।
  • UAE के बाकी 12 केंद्रों पर पासपोर्ट और वीजा सेवाएं जारी रहेंगी।

Indian Passport Centres UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। दुबई, शारजाह और अबू धाबी में चार भारतीय पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। जिन लोगों के पासपोर्ट इन केंद्रों पर जमा हैं और उन्हें लेने जाना है, उनके लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

advertisement

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की अस्थायी सेवा प्रदाता कंपनी Alhind ने इस संबंध में नई एडवाइजरी जारी की है।

UAE में कौन से 4 पासपोर्ट सेंटर बंद हुए?

भारतीय दूतावास ने पहले ही घोषणा की थी कि 22 अक्टूबर से चार केंद्रों पर सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • दुबई का Dubai Investment Park (DIP) सेंटर

  • शारजाह का Al Majaz सेंटर

  • अबू धाबी का Musaffah सेंटर

  • अबू धाबी का Al Reem सेंटर

हालांकि, UAE में बाकी 12 केंद्रों पर पासपोर्ट, वीजा, दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य कांसुलर सेवाएं जारी रहेंगी।

अब कहां से मिलेगा आपका पासपोर्ट?

जिन आवेदकों के पासपोर्ट बंद हुए केंद्रों पर हैं, उन्हें अब दूसरी जगह जाना होगा।

पहले का पासपोर्ट सेंटर

अब कहां से मिलेगा पासपोर्ट

Dubai Investment Park (DIP)

UW Mall, Bur Dubai

Al Majaz, Sharjah

UW Mall, Bur Dubai

Musaffah, Abu Dhabi

Al Danah Centre, Abu Dhabi

Al Reem, Abu Dhabi

Al Danah Centre, Abu Dhabi

जिन लोगों ने पासपोर्ट घर मंगाने के लिए कूरियर सेवा चुनी थी, उन्हें निर्धारित कूरियर के जरिए ही पासपोर्ट मिलेगा।

पुरानी व्यवस्था भी खत्म

पहले Alhind ने DIP, Al Majaz और Musaffah केंद्रों पर सिर्फ पासपोर्ट लेने की सुविधा जारी रखने की बात कही थी। लेकिन नई एडवाइजरी के मुताबिक, अब इन केंद्रों पर पासपोर्ट डिलीवरी भी बंद कर दी गई है।

इसलिए आवेदकों को पासपोर्ट लेने के लिए नए निर्धारित केंद्रों पर ही जाना होगा।

पासपोर्ट सेवाओं में आगे क्या बदलेगा?

UAE में भारतीय पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के संचालन के लिए नई टेंडर प्रक्रिया चल रही है। भारतीय दूतावास ने 28 सितंबर को नई निविदा जारी की थी।

रिपोर्ट के अनुसार, नया कॉन्ट्रैक्ट 27 नवंबर को दिए जाने की योजना है। Alhind आगे सेवाएं जारी रखेगी या नहीं, यह नई टेंडर प्रक्रिया के नतीजे पर निर्भर करेगा।

आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी बदलाव के लिए भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।

advertisement