scorecardresearch

सावधान! कहीं आप नकली पनीर और क्रीम तो नहीं खरीद रहें ? नोएड़ा-गाजियाबाद के पास बिक रहा नकली माल!

सावधान! आपकी थाली तक पहुंचने वाला पनीर नकली भी हो सकता है। ताजा कार्रवाई में डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावट के खेल का खुलासा। मिलावटी डेयरी उत्पाद आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए खरीदते समय सतर्क रहें।

Advertisement
AI Image Fake Paneer & Cream
AI Image Fake Paneer & Cream

In Short

  • खाने-पीने की चीजों में मिलावट का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
  • आपकी थाली तक पहुंचने वाला पनीर कितना सुरक्षित है?
  • नकली डेयरी उत्पादों के बड़े खेल का खुलासा।
  • बाजार तक पहुंचने से पहले पकड़ा गया नकली पनीर

आपकी थाली तक पहुंचने वाला पनीर कितना सुरक्षित है? प्रशासन की ताजा कार्रवाई ने नकली डेयरी उत्पादों के बड़े खेल का खुलासा कर दिया।नकली पनीर का कारोबार एक बार फिर बेनकाब हुआ है। बाजार तक पहुंचने से पहले ही बड़ी खेप पकड़ी गई, जिससे हजारों लोगों की सेहत खतरे में पड़ने से बच गई।

advertisement

नकली पनीर और संदिग्ध क्रीम की बड़ी खेप पकड़ी

बागपत में खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नकली पनीर और संदिग्ध क्रीम की बड़ी खेप पकड़ी गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह खेप गाजियाबाद से बागपत लाई जा रही थी और बाजार तक पहुंचने से पहले ही इसे रोक लिया गया. बताया गया कि इस माल को जिले की अलग-अलग फुटकर दुकानों, ढाबों और होटलों में सप्लाई किया जाना था।

कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलो से ज्यादा नकली पनीर और 240 किलो संदिग्ध क्रीम बरामद की गई। इसके बाद प्रशासन ने लाखों रुपये के इस नकली पनीर को नष्ट करने का फैसला लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक विशेष अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि जिले में बड़ी मात्रा में नकली डेयरी उत्पाद खपाने की तैयारी चल रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने बड़ौत क्षेत्र में छापेमारी की और पनीर व क्रीम की खेप पकड़ ली. जांच के दौरान उत्पादों की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर उनके नमूने लिए गए और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

बागपत में नकली पनीर पकड़ा, जेसीबी से गड्ढा खोदकर किया गया नष्ट

प्रशासन की ओर से कहा गया कि बरामद माल की कीमत लाखों रुपये में है। कार्रवाई के बाद जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया गया और 580 किलो नकली पनीर व 240 किलो क्रीम को जमीन में दफना दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह माल बाजार में पहुंच जाता तो लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो सकता था।

सहायक खाद्य आयुक्त, बागपत, डी. पी सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बड़ी मात्रा में नकली पनीरऔर क्रीम पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत लाखों में है और इसे गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.