scorecardresearch

IT शेयरों में अभी न करें जल्दबाजी! एक्सपर्ट ने दी चेतावनी, इतने पॉइंट और टूट सकता है आईटी इंडेक्स

बिजनेस टुडे के शो Pre Opening में सीनियर एंकर आभा बकाया के आईटी शयेरों के सवालों का जवाब देते हुए एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भूबा ने कहा कि IT इंडेक्स अभी भी स्पष्ट रूप से मंदी के दायरे में है और इसमें जल्दबाजी में खरीदारी करना निवेशकों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

IT Stocks: भारतीय शेयर बाजार में जोखिम लेने की धारणा बेहतर होती दिख रही है और कई सेक्टरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, IT सेक्टर की तस्वीर अभी भी कमजोर बनी हुई है।

बिजनेस टुडे के शो Pre Opening में सीनियर एंकर आभा बकाया के आईटी शयेरों के सवालों का जवाब देते हुए एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भूबा ने कहा कि IT इंडेक्स अभी भी स्पष्ट रूप से मंदी के दायरे में है और इसमें जल्दबाजी में खरीदारी करना निवेशकों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

advertisement

एक्सपर्ट ने कहा कि वह फिलहाल IT इंडेक्स से दूरी बनाए रखना पसंद करेंगे। उनके मुताबिक वीकली चार्ट पर 'कॉम्प्लेक्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न' का ब्रेकडाउन देखने को मिला है, जो तकनीकी रूप से कमजोर संकेत माना जाता है।

उन्होंने बताया कि ब्रेकडाउन के बाद भी इंडेक्स लगातार ‘लोअर हाई’ बना रहा है। आमतौर पर यह पैटर्न दिखाता है कि बाजार में खरीदारी का भरोसा कमजोर है और हर उछाल पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

डिप पर खरीदारी की जल्दबाजी नहीं

एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भूबा ने कहा कि मंथली चार्ट पर IT इंडेक्स अपने 100-महीने के सिंपल मूविंग एवरेज के आसपास टिकने की कोशिश करता दिख रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा स्तरों पर न तो किसी तेज रिकवरी के संकेत हैं और न ही ट्रेंड बदलने की कोई जल्दबाजी दिखाई दे रही है।

यही वजह है कि हालिया गिरावट के बाद सस्ते भाव पर खरीदारी की सोच रखने वाले निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी इंडेक्स का अस्थायी रूप से स्थिर होना जरूरी नहीं कि लंबी अवधि की तेजी की शुरुआत भी हो।

2,200 अंकों तक और गिरावट की आशंका

एक्सपर्ट के अनुसार IT इंडेक्स में अभी 2,000 से 2,200 अंकों तक अतिरिक्त गिरावट देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि जब तक चार्ट्स में ठोस सुधार और स्पष्ट रिवर्सल संकेत नहीं दिखते, तब तक इस सेक्टर में सतर्क रुख अपनाना बेहतर रहेगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।