scorecardresearch

Senior Citizens की हुई मौज! फ्लाइट टिकट बुक करने पर मिलेगी ढेरों सुविधाएं - DETAILS

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब हवाई सफर काफी सस्ता और आरामदायक होने वाला है। EaseMyTrip और Sukoon Unlimited ने साथ मिलकर सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ खास सुविधाएं लॉन्च की है।

Advertisement

EaseMyTrip - Sukoon Unlimited: आमतौर पर सीनियर सिटीजन्स के लिए लंबी दूरी की यात्रा मुश्किल भरी होती है। खासकर जब बात फ्लाइट से ट्रैवल करने की आती है तो वरिष्ठ नागरिकों को टिकट बुकिंग से लेकर फ्लाइट में बोर्डिंग तक कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए टूर एंड ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने Sukoon Unlimited के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। 

advertisement

EaseMyTrip ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने Sukoon Unlimited, जो की एक प्रीमियम सीनियर केयर सर्विस प्रोवाइडर है, के साथ पार्टनरशिप की है ताकी सीनियर सिटीजन्स को एक्सक्लूसिव बेनिफिट दिया जा सके। 

कैसे मिलेगी सुविधा?

EaseMyTrip के एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक अगर सीनियर सिटीजन्स EaseMyTrip.com के माध्यम से फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो उन्हें, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए, खास बेनिफिट्स का लाभ मिलेगा। 

वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

EaseMyTrip और Sukoon Unlimited की पार्टनरशिप से बुजुर्ग यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इस पार्टनरशिप के बाद सीनियर सिटीजन्स को स्पेशल छूट, सीमलेस बुकिंग सपोर्ट (seamless booking support), व्हीलचेयर असिस्टेंस (Wheelchair assistance) और एयरपोर्ट पर ऑन-ग्राउंड हेल्प जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा, प्राथमिकता वाली सीटिंग (priority seating) और यात्रा से पहले और बाद में स्वास्थ्य सेवाएं जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी ने कहा कि हमारा टारगेट सिर्फ टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि हम अपने ग्राहकों को सुविधाजनक और अच्छी यात्रा का अनुभव देना चाहते हैं। यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

वहीं, Sukoon Unlimited की फाउंडर विभा सिंघल ने कहा EaseMyTrip के साथ मिलकर हम सीनियर सिटीजन्स को वह आराम और सुरक्षा दे रहे हैं, जिसके वे हकदार हैं। अब वरिष्ठ नागरिक बिना किसी परेशानी के अपनी उड़ान का आनंद ले सकते हैं।

EaseMyTrip के बारे में

EaseMyTrip एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म है। कंपनी की स्थापना साल 2008 में हुई थी। कंपनी भारत में अग्रणी पर्यटन संगठनों में से एक है, जिसका लक्ष्य विविध ट्रैवलर्स को स्पेशल यात्रा सेवाएं प्रदान करना है।

Sukoon Unlimited के बारे में

सुकून अनलिमिटेड वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया एक ऐज-टेक (age-tech) प्लेटफॉर्म है, जो बुजुर्गों में अकेलेपन की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए बनाया गया है। 

EaseMyTrip ने Sukoon Unlimited के बारे में बताते हुए जानकारी दी की अनुमान है कि 2050 तक भारत में 180 मिलियन और दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक अकेलेपन के शिकार बुजुर्ग होंगे, सुकून अनलिमिटेड युवा-केंद्रित दुनिया में वृद्ध व्यक्तियों के सामने आने वाली भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक चुनौतियों को संबोधित करता है।

advertisement