scorecardresearch

15 अगस्त पर पतंगबाजी से पहले DMRC का अलर्ट, मेट्रो लाइन के पास मांझा बना सकता है बड़ा खतरा

15 अगस्त के आसपास दिल्ली-एनसीआर में पतंगबाजी बढ़ जाती है, लेकिन मेट्रो लाइन के पास उड़ती पतंग बड़ा खतरा बन सकती है। DMRC ने चेतावनी दी है कि मांझा 25,000 वोल्ट की OHE लाइन में फंसकर हादसा करा सकता है। जानें मेट्रो ने लोगों को क्या सलाह दी है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • DMRC ने 15 अगस्त के आसपास एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील की।
  • पतंग का मांझा 25,000 वोल्ट की OHE लाइन या पेंटोग्राफ में फंसकर बड़ा हादसा करा सकता है।
  • पतंगबाजी वाले इलाकों के पास DMRC ने विशेष टीमें तैनात की हैं ताकि डोर को समय रहते हटाया जा सके।

Delhi Metro Advisory: दिल्ली-एनसीआर में स्वतंत्रता दिवस के आसपास पतंग उड़ाने का चलन तेज हो जाता है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। DMRC ने खासतौर पर एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने से बचने की अपील की है।

advertisement

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क फिलहाल करीब 416 किलोमीटर में फैला है। इसका बड़ा हिस्सा एलिवेटेड है और ट्रेनों को चलाने के लिए ट्रैक के साथ 25,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारें लगी होती हैं।

मेट्रो लाइन के पास पतंग उड़ाना क्यों खतरनाक?

DMRC के मुताबिक 15 अगस्त के आसपास पतंगबाजी बढ़ने के साथ ही पतंग की डोर या मांझा इन हाई वोल्टेज तारों में फंस सकता है। इतना ही नहीं मांझा चलती मेट्रो के पेंटोग्राफ में भी फंस सकता है। पेंटोग्राफ वह उपकरण है जिसके जरिए मेट्रो ट्रेन ओवरहेड तारों से बिजली लेती है।

ऐसी स्थिति में मेट्रो की बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है और ट्रेन सेवाओं में रुकावट आ सकती है।

मेटैलिक मांझा हो सकता है जानलेवा

DMRC ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति मेटैलिक मांझे से पतंग उड़ा रहा है और उसका सीधा या परोक्ष संपर्क 25,000 वोल्ट की ओवरहेड लाइन से हो जाता है तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: बेंगलुरु मेट्रो की Pink Line 15 अगस्त से हो सकती है शुरू, Blue और Green Line पर भी आया बड़ा अपडेट!

इसके अलावा इससे OHE ट्रिप हो सकती है या मेट्रो ट्रेन और पेंटोग्राफ को नुकसान पहुंच सकता है। इससे मेट्रो सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।

खुले मैदान में पतंग उड़ाने की सलाह

यात्रियों की सुरक्षा और मेट्रो सेवाओं को बिना रुकावट चलाने के लिए DMRC ने लोगों से अपील की है कि वे एलिवेटेड मेट्रो लाइन के आसपास पतंग न उड़ाएं।

लोगों को सलाह दी गई है कि पतंगबाजी का आनंद खुले मैदान या ऐसी जगह पर लें जो मेट्रो लाइन से दूर हो।

DMRC ने तैनात की विशेष टीमें

पतंग की डोर से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए DMRC ने खास इंतजाम भी किए हैं। पतंगबाजी वाले इलाकों के पास स्थित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष टीमें तैनात की जाती हैं।

advertisement

इन टीमों का काम मेट्रो लाइन या ओवरहेड तारों के आसपास पतंग की डोर दिखाई देने पर उसे जल्द हटाना है। इसके साथ ही ट्रेन ऑपरेटर और स्टेशन स्टाफ को भी इन दिनों ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।