scorecardresearch

कनॉट प्लेस में आज शाम 6:30 बजे तक बंद होंगी दुकानें-ऑफिस और रेस्टोरेंट, कारोबार 70% गिरने का दावा

दिल्ली के Connaught Place (CP) में गुरुवार को सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला राजधानी में Cockroach Janta Party (CJP) के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच लिया गया है।

Advertisement

दिल्ली के Connaught Place (CP) में गुरुवार को सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला राजधानी में Cockroach Janta Party (CJP) के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच लिया गया है।

New Delhi Traders Association (NDTA) के प्रेसिडेंट अतुल भार्गव ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने फोन पर Connaught Place के आसपास की स्थिति को देखते हुए सभी कमर्शियल प्रतिष्ठानों को 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की सख्त सलाह दी है।

advertisement

एडवाइजरी में कारोबारियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति, संपत्ति के नुकसान या चोट के जोखिम से बचा जा सके।

केजरीवाल ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर यह एडवाइजरी शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने Connaught Place में दुकानें जल्दी बंद कराने, कड़ी सुरक्षा और बड़ी संख्या में एंबुलेंस की तैनाती का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या सरकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कारोबार में 70% गिरावट का दावा

इस बीच, Chamber of Trade and Industry (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में बड़े विरोध प्रदर्शनों के लिए नई गाइडलाइंस बनाने की मांग की है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने 1,000 से ज्यादा लोगों वाले प्रदर्शनों के लिए आउटर दिल्ली में एक स्थायी जगह तय करने का सुझाव दिया है।

CTI के सर्वे के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में कारोबारी गतिविधियां करीब 70% घट गई हैं। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी तेज गिरावट आई है।

व्यापार संगठन ने इसके पीछे 16 मेट्रो स्टेशनों के बंद होने और जंतर-मंतर, Connaught Place तथा आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पाबंदियों को बड़ी वजह बताया है।