6 साल बाद Delhi से Guangzhou के लिए फिर शुरू होगी सीधी उड़ान, China Southern ने किया बड़ा ऐलान
भारत और चीन के बीच हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। China Southern Airlines 21 सितंबर से Guangzhou-New Delhi रूट पर नियमित यात्री उड़ानें फिर शुरू करेगी। करीब छह साल बाद एयरलाइन भारत में अपनी सेवा बहाल कर रही है। इसके बाद South Asia में कंपनी के आठ round-trip routes पर 100 से ज्यादा साप्ताहिक उड़ानें होंगी।

In Short
- China Southern Airlines 21 सितंबर से Guangzhou-New Delhi रूट पर नियमित उड़ान शुरू करेगी।
- एयरलाइन करीब छह साल बाद भारत में अपनी पैसेंजर सर्विस बहाल कर रही है।
- South Asia के आठ round trip routes पर कंपनी 100 से ज्यादा weekly flights ऑपरेट करेगी।
भारत और चीन के बीच हवाई कनेक्टिविटी को लेकर एक और बड़ा कदम सामने आया है। चीन की प्रमुख एयरलाइन China Southern Airlines ने शनिवार को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से Guangzhou-New Delhi रूट पर नियमित पैसेंजर फ्लाइट सर्विस दोबारा शुरू करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन करीब छह साल बाद भारत में अपनी सेवाएं फिर शुरू करने जा रही है।
China Southern Airlines के मुताबिक Guangzhou और Delhi के बीच रोजाना फ्लाइट चलाई जाएगी। एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार Guangzhou से Delhi के लिए फ्लाइट CZ359 दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं Delhi से Guangzhou जाने वाली CZ360 रात 8:20 बजे उड़ान भरेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी।
कंपनी ने बताया है कि इस रूट के शुरू होने के बाद South Asia में उसके आठ round trip routes पर हर सप्ताह 100 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी। इससे भारत और चीन के बीच यात्रा करने वाले बिजनेस ट्रैवलर्स, छात्रों और पर्यटकों के लिए विकल्प बढ़ने की उम्मीद है।
2020 के बाद बिगड़े थे हालात
भारत और चीन के बीच डायरेक्ट एयर कनेक्टिविटी 2020 में बुरी तरह प्रभावित हुई थी। कोविड महामारी के साथ ही गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव काफी बढ़ गया था। इसके बाद कई वर्षों तक सीधी यात्री उड़ानें बंद रहीं और वीजा तथा लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।
हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है। अक्टूबर 2024 में सीमा पर कुछ अहम इलाकों से सैनिकों की वापसी को लेकर सहमति बनी। इसके बाद कूटनीतिक बातचीत और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की कोशिशें तेज हुईं।
भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें पहले ही चरणबद्ध तरीके से बहाल हो चुकी हैं। नवंबर 2025 से China Eastern Airlines ने Shanghai-Delhi रूट पर उड़ानें दोबारा शुरू की थीं, जबकि IndiGo ने भी Guangzhou के लिए सीधी सेवा की घोषणा की थी।
ऐसे में China Southern Airlines की वापसी को दोनों देशों के बीच बढ़ती एयर कनेक्टिविटी और सामान्य होते संबंधों के एक और संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। Guangzhou चीन का बड़ा कारोबारी और मैन्युफैक्चरिंग हब है, इसलिए इस रूट की वापसी से खास तौर पर व्यापारिक यात्रियों को फायदा मिल सकता है।

