scorecardresearch

BT India@100 2026: सीएम धामी बोले युवाओं की उम्मीदों को समझना जरूरी उत्तराखंड में 34 हजार पारदर्शी नियुक्तियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने BT India@100 2026 में युवाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने Gen-Z को Indian Generation बताते हुए कहा कि युवा देश की ताकत हैं। धामी ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, 34 हजार नियुक्तियों और राज्य में तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी बात रखी।

Advertisement
BT India@100 2026: पेपर लीक पर सख्ती से Startup तक, CM धामी ने बताया कैसे बदला उत्तराखंड का युवा मॉडल
BT India@100 2026: पेपर लीक पर सख्ती से Startup तक, CM धामी ने बताया कैसे बदला उत्तराखंड का युवा मॉडल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं, रोजगार और स्टार्टअप को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जागरूक है, पूरी दुनिया से जुड़ी हुई है और उसकी उम्मीदें भी तेजी से बदल रही हैं। सरकार और समाज को युवाओं की सोच को समझते हुए उनके साथ आगे बढ़ना होगा।

advertisement

BT India@100 2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह Gen-Z को सिर्फ Gen-Z नहीं बल्कि “Indian Generation” मानते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु और बिस्मिल जैसे युवा भी इसी उम्र के थे। धामी ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, समझ और बदलाव लाने की क्षमता होती है।

डिजिटल क्रांति से बदली युवाओं की सोच

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी पूरी दुनिया से जुड़ी हुई है। संचार और आईटी क्रांति ने युवाओं को हर जगह की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई है। पहले जहां चिट्ठियां पहुंचने में कई दिन या महीने लगते थे, वहीं अब व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों से जानकारी कुछ ही समय में पहुंच जाती है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती उम्मीदों को समझना जरूरी है, क्योंकि वे भी चाहते हैं कि देश और दुनिया के साथ भारत भी तेजी से आगे बढ़े।

उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने तय किया कि पेपर लीक और भर्ती में गड़बड़ी जैसे मामलों को छिपाया नहीं जाएगा बल्कि उन पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान 100 नकल माफिया जेल भेजे गए हैं। पिछले पांच वर्षों में 34 हजार नई नियुक्तियां की गईं और इनमें भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बनने के बाद 21 वर्षों में कुल 50 हजार नियुक्तियां हुई थीं, जबकि पिछले पांच वर्षों में ही 34 हजार नियुक्तियों का आंकड़ा पार हो गया है।

स्टार्टअप और स्थानीय कारोबार को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में स्टार्टअप के लिए भी बेहतर माहौल तैयार किया गया है। जब उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी तब राज्य में करीब 700 स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर लगभग 2 हजार के आसपास पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि युवा होमस्टे, छोटे होटल, कृषि और हॉर्टिकल्चर जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जवानी और पहाड़ का पानी राज्य के काम आए, यही उनकी सरकार की बड़ी प्राथमिकता है।

advertisement