scorecardresearch

BRICS 2026 के समापन पर पीएम मोदी ने कहा- दुनिया अब Commitments नहीं, Concrete Results चाहती है

BRICS Summit 2026 के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्य देशों के सामने आगे की राह को लेकर अहम संदेश दिया। उन्होंने New Delhi Declaration से लेकर BRICS के तीसरे दशक तक कई मुद्दों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि अब दुनिया इस समूह से किस तरह के बदलाव की उम्मीद कर रही है।

Advertisement

In Short

  • BRICS Summit 2026 के समापन पर पीएम मोदी ने कहा कि अब दुनिया समूह से ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है।
  • पीएम मोदी ने New Delhi Declaration को आगे के सहयोग और साझा विजन के लिए अहम बताया।
  • भारत ने BRICS की अगली मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दीं और सदस्य देशों का आभार जताया।

BRICS Summit 2026 के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों का आभार जताया और कहा कि पिछले दो दिनों की चर्चाओं ने यह भरोसा और मजबूत किया है कि BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, बल्कि solutions का एक ecosystem है। उन्होंने कहा कि अब BRICS से दुनिया सिर्फ ideas और commitments नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है।

advertisement

BRICS Women’s Business Alliance की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में BRICS Women’s Business Alliance का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह alliance दुनिया भर में नारी शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने इससे जुड़ी महत्वपूर्ण रिपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया।

New Delhi Declaration को बताया अहम

समापन भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि New Delhi Summit के दौरान अपनाया गया New Delhi Declaration साझा vision और future cooperation को स्पष्ट दिशा देगा। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों को सभी outcomes को समयबद्ध action और last mile impact से जोड़ना होगा।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि BRICS के frameworks सिर्फ files तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका असर लोगों की real life में दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा।

BRICS को बताया solutions का ecosystem

पीएम मोदी ने कहा कि summit में हुई चर्चाओं से यह साफ हुआ है कि BRICS की relevance, openness और inclusiveness लगातार बढ़ रही है। सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी और विचारों ने सहयोग को और व्यापक और गहरा बनाया है।

उन्होंने कहा कि BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं है, बल्कि solutions का ऐसा ecosystem है जो साझा प्रयासों से आगे बढ़ सकता है।

तीसरे दशक में BRICS से बढ़ेंगी उम्मीदें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BRICS अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में दुनिया की अपेक्षाएं भी बदल गई हैं। अब दुनिया BRICS से केवल ideas और commitments नहीं, बल्कि concrete results देखना चाहती है।

उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सदस्य देश साझा प्रयासों से इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

अगले मेजबान चीन को दी शुभकामनाएं

अपने संबोधन के आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS के अगले host के तौर पर चीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने New Delhi Summit को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और उनकी teams का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए 18वें BRICS Summit के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

advertisement