scorecardresearch

घर हो या ऑफिस, हर जगह चिल्लाने लगे लोग; वजह जानकर आप भी तुरंत खोल लेंगे अपना फोन

कंपनी का Scream for Ice Cream चैलेंज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस चैलेंज में यूजर्स को आइसक्रीम पर डिस्काउंट पाने के लिए अपने फोन में जोर से चिल्लाना पड़ता है।

Advertisement
AI Generated Image

Scream for Ice Cream challenge: जोर से चिल्लाओं और आइसक्रीम पर डिस्काउंट पाओ, सुनने में यह आपकों में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने गर्मियों में ग्राहकों को लुभाने के लिए एक मजेदार फीचर लॉन्च किया है।

कंपनी का Scream for Ice Cream चैलेंज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस चैलेंज में यूजर्स को आइसक्रीम पर डिस्काउंट पाने के लिए अपने फोन में जोर से चिल्लाना पड़ता है।

advertisement

कैसे काम करता है यह चैलेंज?

यूजर को Blinkit ऐप खोलकर Scream for Ice Cream बैनर पर टैप करना होता है। इसके बाद 15 सेकंड तक फोन में जोर से चिल्लाना होता है। ऐप आवाज की तीव्रता को मापता है और उसी के हिसाब से डिस्काउंट कूपन देता है। यानी जितनी जोर की चीखेंगे उतना बड़ा डिस्काउंट मिलेगा।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?

लोग इस चैलेंज को सिर्फ ऑफर के लिए नहीं, बल्कि मजे के लिए भी ट्राई कर रहे हैं। घर, ऑफिस और हॉस्टल में लोग चिल्लाते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई वीडियो में दोस्तों के बीच सबसे जोर से चिल्लाने की मजेदार प्रतियोगिता भी देखने को मिल रही है।

मार्केटिंग का नया तरीका

इसे कंपनी के नई मार्केटिंग स्ट्रेटजी के तौर पर भी देखा जा रहा है, कि कैसे कंपनी अपनी बिक्री में अनोखापन लाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।  इसमें कंपनी सिर्फ डिस्काउंट देने के बजाय ग्राहकों को फन एक्सपीरियंस भी देना चाहती हैं। यही वजह है कि यह चैलेंज लोगों के लिए शॉपिंग से ज्यादा एंटरटेनमेंट बनता जा रहा है।

इस कैंपेन में कई आइसक्रीम ब्रांड्स को शामिल किया हैं, जैसे, अमूल, क्वालिटी वॉल्स और हेवमोर। इससे इन ब्रांड्स की गर्मियों में बिक्री बढ़ने की भी उम्मीद है।