scorecardresearch

वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका! 4 ओवर, 4 विकेट और ऑस्ट्रेलिया ढेर… कौन हैं ये घातक गेंदबाज?

जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तेज़ गेंदबाज़ी और सटीक लाइन-लेंथ ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को क्रीज़ पर टिकने का मौका ही नहीं दिया।

Advertisement

ICC Men’s T20 World Cup में आज हुए जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को जिम्बाब्वे ने 23 रनों से हरा दिया।

इस जीत ने सभी क्रिकेट फैन्स को हैरान कर दिया है। जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद सभी टीमों और सतर्क हो गई हैं कि इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को कम आंकना उसकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। 

advertisement

आज के मैच में सबसे बड़े हीरो जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज, ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) रहे। मुज़ारबानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तेज गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया।

दाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले मुज़ारबानी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन दिए और 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

इस प्रदर्शन को उनके करियर के सबसे बेहतरीन स्पेल्स में से एक माना जा रहा है। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें  प्लेयर ऑफ ड  मैच भी चुना गया।

कौन हैं ब्लेसिंग मुज़ारबानी?

मुज़ारबानी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वे 18 टेस्ट, 57 वनडे और 85 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में उनका बॉलिंग एवरेज 26.20 रहा है, जिसमें उन्होंने 67 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 33.35 की एवरेज से 70 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने 21.08 की एवरेज और 7.10 इकॉनमी रेट से 100 विकेट अपने नाम किए हैं।

उनकी खासियत उछाल (बाउंस) भरी गेंदें और लगातार सटीक स्पेल डालना है। टेस्ट, वनडे और टी20- तीनों फॉर्मेट में वे लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

आईपीएल में इस टीम का रहे हैं हिस्सा

मुजारबानी इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन में Royal Challengers Bangalore ने उन्हें लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। हालांकि उस दौरान उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला और वे बेंच पर ही रहे।

इसके अलावा मुज़ारबानी दुनिया की कई टी20 लीग्स में खेल चुके हैं। आईपीएल के अलावा वे Pakistan Super League और Caribbean Premier League का भी हिस्सा रह चुके हैं।अलग-अलग लीगों में खेल के अनुभव ने ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन में मदद की है।

अब कब होंगे जिम्बाब्वे के मैच?

advertisement

अब जिम्बाब्वे का अगला मुकाबला 17 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ होगा और उसके बाद 19 फरवरी को टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। मुज़ारबानी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और आने वाले मैचों में भी फैंस को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।