scorecardresearch

इंस्टाग्राम के नए 'Instants' फीचर से हो गए परेशान? ऐसे करें इसे बंद - Step by Step प्रोसेस

लॉन्च होते ही यह फीचर विवादों में घिर गया है। बहुत से यूजर्स इसे बंद करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, क्योंकि कई लोगों ने अनजाने में अपनी तस्वीरें दूसरों को भेज दी हैं।

Advertisement

How to close Instagram Instants: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इसी हफ्ते करोड़ों यूजर्स के लिए 'Instants' नाम का एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसे बिना किसी बनावट के रीयल-टाइम पलों को तुरंत शेयर करने वाले टूल के रूप में प्रमोट किया है। इसके तहत शेयर की गई तस्वीरें सिर्फ एक बार देखी जा सकती हैं और 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाती हैं।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि, लॉन्च होते ही यह फीचर विवादों में घिर गया है। बहुत से यूजर्स इसे बंद करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, क्योंकि कई लोगों ने अनजाने में अपनी तस्वीरें दूसरों को भेज दी हैं।

क्यों हो रही हैं गलतियां और क्या है वजह?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने इनबॉक्स के नीचे दाईं ओर दिख रहे छोटे फोटो स्टैक पर टैप करना होता है। यहां क्लिक करते ही फीचर की जानकारी मिलती है। इसके बाद उन लोगों की तस्वीरों का स्टैक दिखता है जिन्हें यूजर फॉलो करते हैं। स्क्रीन को बाईं या ऊपर की तरफ स्लाइड करते ही सीधे कैमरा खुल जाता है। इस कैमरे से फोटो क्लिक करते ही वह सीधे शेयर हो जाती है।

गड़बड़ी की सबसे बड़ी वजह यह है कि मेटा पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह नहीं बताता कि फोटो क्लिक होते ही वह सीधे फ्रेंड्स लिस्ट में चली जाएगी। डिफ़ॉल्ट रूप से यह शेयरिंग 'फ्रेंड्स' पर सेट होती है, जिसे यूजर 'क्लोज फ्रेंड्स' में बदल सकते हैं। कई यूजर्स को तब पता चला कि उनकी फोटो शेयर हो गई है, जब उनके इनबॉक्स में लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए।

ऐसे बंद करें यह फीचर 

  • प्रोफाइल में जाएं और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
  • 'Content Preferences' सेक्शन में जाकर 'Hide Instants In Inbox' टॉगल ऑन करें।
  • ऐसा करने पर Instants फीचर और उससे जुड़े Received Instants इनबॉक्स से हट जाएंगे।

जो यूजर्स फीचर पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते उनके लिए:

  • वे इनबॉक्स में Instants pile पर राइट स्वाइप करके उन्हें अस्थायी रूप से रोक सकते हैं।
  • गलती से Instant शेयर होने पर shutter button के नीचे 'Undo' ऑप्शन दिखाई देता है।
  • 'Undo' पर टैप करके फोटो को दूसरों के देखने से पहले वापस लिया जा सकता है।
  • यूजर्स कैमरा के ऊपर दाईं ओर दिए गए four-box icon पर टैप करके archive में जा सकते हैं।
  • Archive से Instant डिलीट करने पर वह उन दोस्तों के लिए unsend हो जाएगा जिन्होंने अभी तक उसे नहीं खोला है।