scorecardresearch

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल की AI सेक्टर में एंट्री! Temple के बाद अब Dark.ai की तैयारी

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल अब फूड डिलीवरी से आगे बढ़कर AI की दुनिया में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। Temple के बाद उन्होंने Dark.ai नाम के नए वेंचर का संकेत दिया है। आखिर क्या है उनका नया प्लान और कब सामने आएगी इसकी पूरी जानकारी?

Advertisement

In Short

  • दीपिंदर गोयल ने नए AI वेंचर Dark.ai का दिया संकेत।
  • Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal के तहत आएगा Dark.ai।
  • Temple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद।

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल अब फूड डिलीवरी से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। गोयल ने अपने नए AI वेंचर Dark.ai की झलक दिखाई है। यह नया प्रोजेक्ट Eternal के तहत आएगा, जो पहले से Zomato, Blinkit, Hyperpure और District जैसे कारोबार चलाती है। हालांकि, Dark.ai किस तरह की सर्विस देगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

advertisement

सोशल मीडिया पर दिया Dark.ai का संकेत

दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए Dark.ai का संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि यह नया AI वेंचर Eternal के अंतर्गत काम करेगा।

माना जा रहा है कि कंपनी के सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कुछ और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी सर्विस, फीचर्स या लॉन्चिंग को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

आखिर क्या है Dark.ai?

Dark.ai को लेकर फिलहाल कई सवाल बने हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई नया AI मॉडल होगा, सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट होगा या आम लोगों के लिए कोई AI आधारित सर्विस होगी।

यह भी संभव है कि कंपनी इसे किसी अलग तरह के टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के रूप में पेश करे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में Dark.ai वास्तव में किस काम आएगा, इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

Temple के बाद अब AI पर फोकस

दीपिंदर गोयल पिछले कुछ समय से फूड डिलीवरी के अलावा दूसरी टेक्नोलॉजी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खासतौर पर हेल्थ टेक्नोलॉजी और वियरेबल डिवाइस के क्षेत्र में उनकी सक्रियता बढ़ी है।

इसका एक उदाहरण Temple है। यह एक वियरेबल डिवाइस है, जिसे उनकी हेल्थ-टेक कंपनी Temple Private Limited ने तैयार किया है।

अब Dark.ai को गोयल के बढ़ते टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो में एक और नए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

1 नवंबर से शुरू हो सकती है Temple की प्री-बुकिंग

दीपिंदर गोयल के Temple वियरेबल डिवाइस की प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी डिलीवरी 2026 के आखिर तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

इस डिवाइस की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन भारत में इसकी अनुमानित कीमत 72,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

advertisement

Eternal के तिमाही नतीजों पर भी नजर

Dark.ai से जुड़ा यह संकेत ऐसे समय आया है, जब Eternal आज यानी 21 अक्टूबर 2026 को अपने दूसरी तिमाही (Q2) के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है।

कंपनी ने अपने वित्तीय प्रदर्शन पर चर्चा के लिए शाम 5 बजे एक अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल भी तय की है। ऐसे में उम्मीद है कि इस दौरान Dark.ai को लेकर कुछ और जानकारी मिल सकती है।