scorecardresearch

Jensen Huang के बाद कौन संभालेगा Nvidia की कमान? CEO की रेस में 7 बड़े नाम, जानें दावेदार

जेनसन हुआंग के अचानक इस्तीफे ने Nvidia के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दुनिया की सबसे चर्चित AI चिप कंपनी की कमान अब किसे मिलेगी? CEO की रेस में टेक इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के नाम सामने आए हैं. जानिए किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है.

Advertisement

In Short

  • जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia ने कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया.
  • नए CEO की रेस में इयान बक, लिसा सु समेत सात बड़े नाम चर्चा में.
  • Nvidia के बोर्ड ने अभी स्थायी CEO की आधिकारिक शॉर्टलिस्ट जारी नहीं की है.

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि कंपनी की कमान किसके हाथ में जाएगी. AI चिप की दुनिया में Nvidia का दबदबा है और ऐसे समय में नया CEO चुनना कंपनी के लिए आसान नहीं होगा. फिलहाल कई बड़े नामों की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस रेस में कौन-कौन शामिल हैं और उनकी क्या खासियत है.

advertisement

फिलहाल कोलेट क्रेस के हाथ में कमान

जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia ने अपनी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया है. वह सितंबर 2013 से कंपनी से जुड़ी हैं. इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को में फाइनेंस से जुड़े पदों पर काम कर चुकी हैं. कंपनी के कारोबार और ग्राहकों की अच्छी समझ उन्हें स्थायी CEO पद का मजबूत दावेदार बनाती है.

इयान बक भी बड़े दावेदार

इयान बक 2004 से Nvidia में काम कर रहे हैं. उन्होंने कंपनी की CUDA टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. इसकी मदद से डेवलपर्स Nvidia के GPU पर ऐप्लिकेशन बना सकते हैं. फिलहाल वह कंपनी का हाइपरस्केल और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग बिजनेस संभालते हैं.

क्रिस मालाचोव्स्की का नाम भी चर्चा में

क्रिस मालाचोव्स्की Nvidia के को-फाउंडर हैं. वह कंपनी की शुरुआत से जुड़े हुए हैं. इंजीनियरिंग और चिप टेक्नोलॉजी में उनका लंबा अनुभव है. इसी वजह से नए CEO की चर्चा में उनका नाम भी सामने आया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

AMD की CEO लिसा सु

लिसा सु Nvidia की बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी AMD की CEO हैं. उन्होंने AMD के कारोबार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है. चिप इंडस्ट्री में उनका अनुभव उन्हें संभावित दावेदार बनाता है. हालांकि, सीधे प्रतिद्वंद्वी कंपनी से Nvidia में आना बड़ा फैसला होगा.

आर्म के CEO रेने हास

रेने हास फिलहाल आर्म के CEO हैं. वह पहले सात साल Nvidia में वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर रह चुके हैं. साल 2013 में उन्होंने आर्म जॉइन किया था. चिप टेक्नोलॉजी और कंपनी चलाने का अनुभव उनके पक्ष में जा सकता है.

ऐपल के जॉनी स्रूजी

जॉनी स्रूजी ऐपल में हार्डवेयर टेक्नोलॉजी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं. वह ऐपल की चिप डिजाइनिंग का काम देखते हैं. Nvidia के लिए उनका अनुभव उपयोगी हो सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से उनसे संपर्क करने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

इंटेल के पूर्व CEO पैट गेलसिंगर

पैट गेलसिंगर पहले इंटेल के CEO रह चुके हैं. उन्हें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री, चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में कई दशकों का अनुभव है. उनका नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है.

कब मिलेगा Nvidia को नया CEO?

advertisement

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद CEO की तलाश चर्चा में है. Nvidia का बोर्ड कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह उम्मीदवार तलाशेगा. अभी कोई आधिकारिक शॉर्टलिस्ट या नियुक्ति की तारीख सामने नहीं आई है. नए CEO के सामने AI बाजार में बढ़त बनाए रखने, बड़े ग्राहकों से रिश्ते संभालने और अमेरिका-चीन के बीच टेक्नोलॉजी तनाव से निपटने की चुनौती होगी.