scorecardresearch

WhatsApp पर आया नया Bill Payments फीचर, बिजली से FASTag तक ऐसे करें पेमेंट

WhatsApp ने भारत में Bill Payments फीचर शुरू किया है। अब यूजर्स बिजली, पानी, गैस, FASTag, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी बिल सीधे WhatsApp से भर सकेंगे। हालांकि यह फीचर अभी धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए फिलहाल सभी यूजर्स को इसका ऑप्शन नहीं दिख सकता।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • WhatsApp के नए Bill Payments फीचर से बिजली, पानी, गैस, FASTag और दूसरे बिल एक ही ऐप से भरे जा सकेंगे।
  • बिल पेमेंट के लिए WhatsApp में ₹ आइकन पर टैप करके Bill Payments का ऑप्शन चुनना होगा।
  • यह फीचर भारत में धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए अभी सभी यूजर्स को इसका ऑप्शन नहीं दिख सकता।

अगर आप बिजली, पानी, गैस और दूसरे जरूरी बिल भरने के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अब यह काम आसान हो सकता है। WhatsApp ने भारत में नया Bill Payments फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर्स कई तरह के बिल का पेमेंट सीधे WhatsApp के जरिए कर सकेंगे।

advertisement

अब तक WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादातर चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयर करने और कॉलिंग के लिए किया जाता था। लेकिन कंपनी अब पेमेंट से जुड़े फीचर्स को भी बढ़ा रही है। नए फीचर के जरिए रोजमर्रा के कई जरूरी बिल एक ही ऐप से मैनेज किए जा सकेंगे।

WhatsApp पर कौन-कौन से बिल भर सकेंगे?

WhatsApp के नए Bill Payments फीचर से यूजर्स कई तरह के बिल का पेमेंट कर सकते हैं। इसमें बिजली, पानी, पाइप्ड गैस, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन रिपेमेंट जैसे पेमेंट शामिल हैं।

यह फीचर Bharat Connect यानी BBPS नेटवर्क से जुड़ा है। इसलिए यूजर्स को अलग-अलग बिलर्स का ऑप्शन मिल सकता है। हालांकि किसी खास कंपनी या विभाग का बिल तभी भरा जा सकेगा, जब वह Bharat Connect नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

कैसे करना होगा Bill Payment?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलना होगा। इसके बाद होम स्क्रीन पर दिए गए ₹ आइकन पर टैप करना होगा।

Image Credit : Aaj Tak

यहां Bill Payments का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद यूजर को उस बिल की कैटेगरी चुननी होगी, जिसका पेमेंट करना है।

अगर बिजली का बिल भरना है, तो Electricity का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद बिजली विभाग या सर्विस प्रोवाइडर चुनना होगा।

Customer Number डालते ही दिखेगा बिल

सर्विस प्रोवाइडर चुनने के बाद यूजर को अपना Customer Number या Account Number डालना होगा। अगर संबंधित बिल सिस्टम में उपलब्ध है, तो उसकी रकम स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसके बाद यूजर बिल की रकम और बाकी जानकारी चेक कर सकता है। सभी डिटेल सही होने पर पेमेंट के लिए आगे बढ़ा जा सकता है।

एक ही ऐप से कई बिल होंगे मैनेज

नए फीचर का फायदा उन लोगों को ज्यादा होगा, जिन्हें हर महीने अलग-अलग तरह के बिल भरने पड़ते हैं। अब बिजली, पानी या गैस का बिल भरने के लिए बार-बार अलग ऐप खोलने की जरूरत कम हो सकती है।

WhatsApp पर पहले इस्तेमाल किए गए बिलर्स को दोबारा आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा। इससे अगली बार बिल भरना भी आसान हो सकता है।

सभी यूजर्स को अभी नहीं मिला फीचर

WhatsApp का Bill Payments फीचर भारत में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इसलिए अभी सभी यूजर्स को यह ऑप्शन दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है।

advertisement

अगर आपके WhatsApp में Bill Payments का ऑप्शन अभी नहीं दिख रहा है, तो आने वाले समय में यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।