
20 हजार से कम में Samsung का नया स्मार्टफोन! कैमरे से लेकर AI तक मिलेंगे ये खास फीचर्स
Samsung 18 अक्टूबर को भारत में नया Galaxy F70 5G लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 50MP कैमरा, दमदार बैटरी और कई AI फीचर्स मिलेंगे। सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत है, जो 20 हजार रुपये से कम होगी। आखिर इस बजट में सैमसंग क्या-क्या खास देने वाला है? जानिए फोन की पूरी डिटेल।

In Short
- Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को होगा लॉन्च।
- 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट।
- फोन की शुरुआती कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम।
सैमसंग भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह फोन 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसकी जानकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बनाई गई माइक्रोसाइट से सामने आई है। फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और कई AI फीचर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी।
Samsung Galaxy F70 5G की डिस्प्ले और प्रोसेसर
फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy F70 5G में FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है।
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Exynos 1300 चिपसेट मिलेगा, जो इसकी परफॉर्मेंस को संभालेगा।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 7.5mm पतला होगा। इसके साथ ही फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव की सुविधा भी मिलेगी।
50MP कैमरे के साथ मिलेगा OIS सपोर्ट
Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी ने इस फीचर को 'नो शेक कैम' नाम दिया है। इसके अलावा फोन में 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी और कलर ऑप्शन
सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इनमें विविड वायलेट और बोल्ड ब्लैक शामिल हैं।
AI फीचर्स भी मिलेंगे
Samsung Galaxy F70 5G में कई AI फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें Circle to Search और Google Gemini जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा फोन में Samsung Wallet की सुविधा और डेटा की सुरक्षा के लिए Knox Security का सपोर्ट मिलेगा।
बता दें कि सैमसंग इससे पहले Galaxy F70 सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2026 में Samsung Galaxy F70e और अगस्त में Galaxy F70 Pro पेश किया था।
अब कंपनी इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल Galaxy F70 5G लेकर आ रही है। इसकी लॉन्चिंग 18 अक्टूबर को होगी और शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी।

