scorecardresearch

कीमत वही, लेकिन RAM होगी कम? 2027 में सिर्फ 4GB RAM के साथ आ सकते हैं बजट फोन

अगर आप 2027 में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। आने वाले समय में बजट Android फोन के फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है, जिसकी वजह AI की बढ़ती मांग बताई जा रही है।

Advertisement

In Short

  • 2027 में बजट Android फोन में घट सकती है RAM।
  • AI की बढ़ती मांग से मेमोरी की कीमतों पर दबाव।
  • 4GB RAM वाले फोन में Android 17 चलाने में आ सकती है परेशानी।

अगर आप अगले साल नया बजट स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। साल 2027 में सस्ते Android स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले समय में स्मार्टफोन कंपनियां अपने बजट और मिड-रेंज फोन में RAM कम कर सकती हैं। यानी जिस कीमत में अभी आपको 6GB या 8GB RAM वाला स्मार्टफोन मिलता है, उसी बजट में कम RAM वाले फोन का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, कंपनियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

advertisement

2027 में सिर्फ 4GB RAM के साथ आएंगे बजट फोन?

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Weibo पर Fixed Focus Digital नाम के टिप्स्टर ने दावा किया है कि 2027 में एंट्री-लेवल Android स्मार्टफोन में 4GB RAM मिल सकती है। वहीं, इनके महंगे वेरिएंट में 6GB RAM का विकल्प दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, मिड-रेंज स्मार्टफोन में 8GB RAM बेस वेरिएंट बन सकता है, जबकि 12GB RAM का विकल्प ज्यादा कीमत वाले मॉडल तक सीमित रह सकता है।

फिलहाल ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां बजट फोन में कम से कम 6GB RAM दे रही हैं। कुछ मॉडल में 8GB RAM भी मिलती है। ऐसे में अगर यह बदलाव होता है, तो ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम RAM से समझौता करना पड़ सकता है।

आखिर क्यों कम हो सकती है स्मार्टफोन की RAM?

इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बढ़ती मांग बताई जा रही है। दरअसल, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर में बड़ी मात्रा में मेमोरी की जरूरत होती है।

इस बढ़ती मांग के कारण मेमोरी की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। इसका असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है।

ऐसी स्थिति में कंपनियां फोन की कीमत बढ़ाने, RAM कम करने या ज्यादा RAM वाले मॉडल को महंगे वेरिएंट में शामिल करने जैसे विकल्प अपना सकती हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या 4GB RAM वाले फोन की परफॉर्मेंस होगी खराब?

स्मार्टफोन में RAM का सीधा असर उसकी परफॉर्मेंस पर पड़ता है। ज्यादा RAM होने से एक साथ कई ऐप चलाने और उनके बीच स्विच करने में आसानी होती है।

हालांकि, 4GB RAM वाला फोन सामान्य काम आसानी से कर सकता है, लेकिन ज्यादा ऐप चलाने और मल्टीटास्किंग के दौरान परेशानी हो सकती है।

Android Authority की पिछली टेस्टिंग के मुताबिक, बेहतर Android अनुभव के लिए 8GB RAM एक उचित विकल्प है।

Android 17 चलाने में भी आ सकती है परेशानी?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 4GB RAM वाले स्मार्टफोन को Android 17 सुचारू रूप से चलाने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, फोन की असली परफॉर्मेंस उसके प्रोसेसर, दूसरे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करेगी।

advertisement

फिलहाल स्मार्टफोन कंपनियों ने RAM कम करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए 2027 में फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कीमत के साथ RAM और परफॉर्मेंस पर ध्यान देना जरूरी हो सकता है।