Jio का ₹15 वाला नया रिचार्ज प्लान! दिनभर मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, लेकिन जान लें ये जरूरी शर्त
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए सिर्फ ₹15 का नया डेटा पैक पेश किया है। कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को पूरे दिन हाई-स्पीड 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, इस सस्ते रिचार्ज का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं। जानिए किन ग्राहकों को यह पैक मिलेगा और इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

In Short
- रिपोर्ट के मुताबिक, Jio के नए ₹15 डेटा पैक में 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलेगा।
- इस डेटा बूस्टर का फायदा लेने के लिए एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।
- ग्राहक MyJio ऐप और दूसरे ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म से पैक खरीद सकते हैं।
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया डेटा पैक पेश किया है। इसकी कीमत सिर्फ ₹15 रखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पैक में यूजर्स को पूरे 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G इंटरनेट मिलेगा। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के काम आ सकता है, जिनका रोजाना का डेटा खत्म हो जाता है और उन्हें तुरंत अतिरिक्त इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।
₹15 वाले Jio प्लान में क्या मिलेगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, Jio के नए ₹15 डेटा पैक में ग्राहकों को 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। यानी इस दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 1GB या 2GB जैसी कोई तय डेटा लिमिट नहीं होगी।
हालांकि, यह एक डेटा बूस्टर पैक है। इसका फायदा उठाने के लिए यूजर के Jio नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।
इसके अलावा ग्राहक के पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए और वह Jio True 5G नेटवर्क वाले इलाके में मौजूद होना चाहिए।
किन लोगों के लिए फायदेमंद होगा यह पैक?
Jio का यह पैक उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कम समय में ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है।
अगर आप फोन पर 4K वीडियो देखते हैं, ऑनलाइन गेम खेलते हैं या बड़ी फाइलें डाउनलोड करते हैं, तो यह पैक काम आ सकता है। इसके अलावा घर से काम करने वाले लोग और छात्र भी मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप या टैबलेट पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग, सॉफ्टवेयर अपडेट और क्लाउड पर बड़ी फाइलें अपलोड करने जैसे कामों के लिए भी यह पैक उपयोगी हो सकता है।
कहां से कर सकेंगे ₹15 का रिचार्ज?
रिपोर्ट के अनुसार, Jio का नया ₹15 डेटा पैक देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध कराया गया है।
ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इसके अलावा Reliance Retail स्टोर और स्थानीय मोबाइल रिचार्ज दुकानों से भी यह पैक लिया जा सकता है।
रिचार्ज करने से पहले MyJio ऐप में प्लान की उपलब्धता और शर्तें जरूर चेक करें।
चुनिंदा ग्राहकों को मुफ्त Canva Pro का फायदा
Jio ने हाल ही में Canva के साथ भी साझेदारी की है। इसके तहत चुनिंदा प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को Canva Pro और Canva Pro Lite का मुफ्त एक्सेस दिया जा रहा है।
योग्य ग्राहक MyJio ऐप के जरिए इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सभी Jio ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

