scorecardresearch

कर्मचारियों की नौकरी पर संकट? कई शहरों में छंटनी का खतरा, जानें पूरा मामला

अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। बेंगलुरु के बाद दूसरे शहरों में भी कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। इस बीच नौकरी गंवाने वालों को मिलने वाले पैकेज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए किन कर्मचारियों पर ज्यादा खतरा है।

Advertisement

In Short

  • क्वालकॉम ने 9 नवंबर से बेंगलुरु में छंटनी शुरू की, हैदराबाद, दिल्ली-NCR और चेन्नई में भी पड़ सकता है असर।
  • भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरे का अनुमान, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक संख्या नहीं बताई।
  • प्रभावित कर्मचारियों को 3 महीने की सैलरी के साथ अतिरिक्त पैसा मिलने की खबर, जल्दी साइन करने पर एक महीने की और सैलरी संभव।

अमेरिकी चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी अपने ग्लोबल बिजनेस में बड़े बदलाव कर रही है, जिसका असर भारत में काम करने वाले इंजीनियर्स और दूसरे कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों के मन में नौकरी जाने और आगे मिलने वाले पैसों को लेकर कई सवाल हैं। आइए जानते हैं कि छंटनी कहां शुरू हुई है, कितने कर्मचारियों पर खतरा है और नौकरी जाने पर कितना पैसा मिल सकता है।

advertisement

बेंगलुरु से शुरू हुई छंटनी, दूसरे शहरों में भी खतरा

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वालकॉम ने 9 नवंबर से बेंगलुरु ऑफिस में कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। पहले राउंड में सीनियर इंजीनियर्स और दूसरे कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। आने वाले दिनों में हैदराबाद, दिल्ली-NCR और चेन्नई के ऑफिस में भी छंटनी हो सकती है।

क्या सच में 1000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी?

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या काफी कम होने की बात कही गई है। कंपनी ने अभी तक भारत में कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

भारत क्वालकॉम के लिए अमेरिका के बाहर सबसे बड़े इंजीनियरिंग और रिसर्च सेंटर में से एक है। यहां कंपनी के करीब 20,000 कर्मचारी काम करते हैं।

नौकरी जाने पर कर्मचारियों को कितना पैसा मिलेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी के बराबर सेवरेंस पे (Severance Pay) दिया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी में कितने साल काम किया है, उसके हिसाब से अलग पैसा भी मिल सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जो कर्मचारी तीन दिनों के अंदर एग्जिट डॉक्यूमेंट्स पर साइन करेंगे, उन्हें एक महीने की अतिरिक्त सैलरी मिल सकती है। हालांकि, यह रकम हर कर्मचारी के कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से अलग हो सकती है। कंपनी ने इस पैकेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

किन टीमों के कर्मचारियों पर ज्यादा खतरा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को निकालने का फैसला उनकी परफॉर्मेंस, टीम के रिव्यू और सीनियर मैनेजमेंट के आधार पर लिया जा सकता है। रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF), ब्लूटूथ, वाई-फाई और ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) से जुड़ी टीमों में भी छंटनी हो सकती है।

AI पर फोकस बढ़ा रही कंपनी, फिर क्यों हो रही छंटनी?

क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो अमोन ने अक्टूबर में कर्मचारियों को बताया था कि सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद छंटनी की जाएगी। इसमें बिजनेस की जरूरतों और भविष्य में जरूरी स्किल्स को ध्यान में रखा जाएगा।

advertisement

कंपनी के स्मार्टफोन चिप बिजनेस पर दबाव है। ताजा तिमाही में हैंडसेट चिप से कमाई सालाना आधार पर 26% घटकर 5.14 अरब डॉलर रह गई।

दूसरी तरफ, क्वालकॉम अब AI, डेटा सेंटर और ऑटोमोटिव चिप बिजनेस में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। फिलहाल भारत में कुल कितनी नौकरियां जाएंगी और छंटनी के अगले राउंड कब होंगे, इस पर तस्वीर साफ नहीं है।