Amazon Prime Video पर बवाल, Paid Subscribers को Ads दिखाने पर कोर्ट पहुंचा मामला
ऑस्ट्रेलिया में Amazon Prime Video को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रेगुलेटर ACCC का आरोप है कि कंपनी ने सालाना Prime यूर्जस की सर्विस बदली और बिना एड देखने के लिए अलग से पैसे मांगे।। आखिर पूरा मामला क्या है, जानिए पूरी खबर में।

In Short
- Amazon Prime Video पर Ads दिखाने को लेकर ऑस्ट्रेलिया में कंपनी पर केस हुआ है।
- आरोप है कि सालाना Prime membership का पैसा देने के बाद भी ग्राहकों को विज्ञापन दिखाए गए।
- Ad-Free streaming जारी रखने के लिए ग्राहकों से अलग से पैसे मांगने पर विवाद बढ़ा।
Amazon Prime Video Ads Case: ऑस्ट्रेलिया में Amazon की मुश्किल बढ़ गई है। मामला Prime Video पर एड दिखाने से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के कंपटीशन रेगुलेटर ने Amazon के खिलाफ Federal Court में केस किया है।
आरोप है कि Amazon ने उन Prime यूजर्स की सर्विस बदल दी, जिन्होंने पूरे साल की मेंबरशिप के पैसे पहले ही दे दिए थे।
पहले सालभर का पैसा लिया, फिर दिखाए Ads
रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला उन एनुअल प्राइम सब्सक्रिप्शन से जुड़ा है, जिन्होंने एक साल की Prime membership के पैसे पहले ही दे दिए थे। ACCC का कहना है कि बाद में इन यूजर्स को एड वाले प्लान पर शिफ्ट कर दिया गया। यानी Prime Video देखते समय उन्हें एड दिखने लगे।
जो यूजर्स पहले की तरह बिना एड के वीडियो देखना चाहते थे, उनसे इसके लिए अलग से पैसे मांगे गए।
10 लाख से ज्यादा यूजर्स प्रभावित
ऑस्ट्रेलिया के कंपटीशन रेगुलेटर ACCC का कहना है कि 1 नवंबर 2023 से 18 अगस्त 2025 के बीच 10 लाख से ज्यादा सालाना Prime सब्सक्राइबर्स इस बदलाव से प्रभावित हुए।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: सिर्फ Username ही नहीं, हाल ही में WhatsApp पर आए हैं Multi-Account सहित ये फीचर्स
रेगुलेटर ने कोर्ट से मांग की है कि Amazon के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही इसमें जुर्माना लगाने, यूजर्स को राहत देने, कानूनी खर्च वसूलने और जरूरी आदेश जारी करने की मांग भी की है।
हर महीने अलग से चार्ज
ACCC के मुताबिक, जुलाई 2024 के बाद Ad-free स्ट्रिमिंग के लिए यूजर्स से हर महीने 2.99 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर अतिरिक्त मांगे गए। जबकि यूजर्स पहले ही 79 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देकर सालभर की प्राइम मेंबरशिप ले चुके थे।
रेगुलेटर का कहना है कि जब यह बदलाव लागू हुआ, तब 8.5 लाख से ज्यादा ग्राहक पहले ही सालाना पैसे दे चुके थे। ऐसे में उन्हें बाकी बचे subscription period के लिए downgraded service मिली, जब तक कि वे अतिरिक्त पैसा न दें।
Contract Terms पर भी सवाल
ACCC का आरोप है कि Amazon ने अपने contract में ऐसे terms रखे, जिनके आधार पर कंपनी प्राइम सर्विस और प्राइम वीडियो में बड़े बदलाव कर सकती थी। रेगुलेटर के मुताबिक, इन बदलावों के बदले यूजर्स को रिफंड या सही मुआवजा नहीं दिया गया।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Instagram ला रहा है बड़ा अपडेट, अब यूजर्स खुद तय करेंगे फीड में क्या दिखेगा और क्या नहीं
ACCC की चेयर Gina Cass-Gottlieb ने कहा कि ने एनुअल प्राइम सब्सक्राइबर्स के contracts में कई unfair terms शामिल किए और इन्हीं terms के आधार पर Prime Video में ads लाए गए।
Amazon ने क्या कहा
ACCC ने यह जांच यूजर्स की शिकायतों के बाद शुरू की थी। Amazon Australia ने कहा है कि कंपनी ACCC की ओर से दाखिल केस की जानकारी को देख रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि जांच के दौरान उसने रेगुलेटर के साथ सहयोग किया है।
Prime Video एक दशक से ज्यादा समय तक Prime membership का ad-free हिस्सा रहा था। Amazon ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में Prime लॉन्च किया था और 2024 की शुरुआत में कई global markets में Prime Video पर ads लाने शुरू किए थे।

