scorecardresearch

OPPO Reno 16 Series जल्द होगी लॉन्च, साथ आएगा Oppo Bubble; 200MP कैमरा सहित मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

ओप्पो जल्द भारत में रेनो 16 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और नए डिजाइन की चर्चा है। साथ ही कंपनी कुछ और गैजेट्स भी पेश कर सकती है। जानें कीमत और फीचर्स को लेकर क्या अपडेट है।

Advertisement
ओप्पो रेनो 16 सीरीज का भारत में लॉन्च कन्फर्म हो गया है। (छवि साभार: ओप्पो)

In Short

  • भारत में OPPO रेनो 16 सीरीज का लॉन्च कन्फर्म हो गया है।
  • OPPO बबल कैमरा एक्सेसरी और ओप्पो एनको एयर 5 वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च कर रहा है।

Oppo Reno 16 Series: स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Oppo जल्द ही भारत में अपनी 'रेनो 16 सीरीज' लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछले महीने चीन में सामने आई यह सीरीज अपने प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए चर्चा में है। इस लॉन्च के साथ Oppo अपने अन्य गैजेट्स भी लॉन्च करने जा रहा है।

advertisement

कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल टीजर इमेज में फोन के साथ OPPO Bubble नाम का एक खास एक्सेसरी भी दिख रहा है। यह एक गोल डिस्प्ले है, जिसे फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से लगाया जा सकता है।

इसकी मदद से यूजर्स फोन के रियर कैमरे से सेल्फी ले सकते हैं और साथ ही गोल स्क्रीन पर लाइव प्रीव्यू भी देख सकते हैं। यह फीचर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि काफी काम का नजर आता है और खास तौर पर सेल्फी पसंद करने वाले लोगों को काफी पसंद आ सकता है।

क्या-क्या होगा लॉन्च?

रेनो 16 सीरीज के अलावा ओप्पो अपने 'बबल कैमरा एक्सेसरी' और 'OPPO Enco Air5' वायरलेस ईयरबड्स को भी बाजार में उतार रहा है। लॉन्च कैंपेन के तहत कंपनी एक खास ऑफर भी लेकर आई है, जिसमें यूजर्स मात्र 9 रुपये में तीन कूपन का एक पैकेज पा सकते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा अब 72,000 रुपये से कम में उपलब्ध है, कैसे और कहां? डिटेल्स यहां देखें

इस पैकेज में 800 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, ओप्पो पैड एसई पर 1,000 रुपये की छूट, ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो का एक फ्री पेयर और रेनो 16 सीरीज का फोन केस शामिल है। ये सभी प्रोडक्ट्स यूजर्स को अमेजन इंडिया पर मिलेंगे।

डिस्प्ले और परफॉरमेंस का दमदार मेल

हालांकि ओप्पो ने भारत में मॉडल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी 'रेनो 16' और 'रेनो 16 प्रो' को लॉन्च करेगी। प्रो मॉडल में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32 इंच का 1.5K OLED पैनल मिलने की संभावना है।

दोनों ही फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हो सकता है। प्रो मॉडल में MediaTek की पावरफुल Dimensity 9500s चिप और रेनो 16 में Dimensity 8550 Super चिप हो सकती है। दोनों फोन 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ एंड्रॉइड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेंगे।

advertisement

कैसा है कैमरा और बैटरी लाइफ

दोनों मॉडल्स में एक जैसा दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ‘Hey Jio’ बोलते ही कॉल में शामिल होगा AI! कैब बुकिंग से फूड ऑर्डर तक करेगा काम, आकाश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान

सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बैटरी की बात करें तो, रेनो 16 में 6,700mAh और प्रो मॉडल में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।